नोएडा में हाल ही में हुए हादसे और सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के मामले के बाद से प्रशासन की तरफ से बड़ा एक्शन लिया गया है. नोएडा प्राधिकरण के CEO डॉ. एम लोकेश तत्काल प्रभाव से हटा दिए गए है और प्रतिक्षारत सूची में डाल दिए गए है. साथ ही तीन सदस्यीय SIT का गठन भी शासन की तरफ से कर दिया गया है. इससे पहले कैलेंडर विवाद में प्राधिकरण के OSD महेंद्र प्रसाद को भी हटा दिया गया था और वह भी प्रतिक्षारत सूची में डाल दिए गए है. एक हफ्ते के अंदर नोएडा प्राधिकरण के दो वरिष्ठ अधिकारियों की छुट्टी. आगे के अपडेट के लिए जुडे रहिए.
