नोएडा में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया. इस दौरान उन्होंने जनता को किए गए कामों के बारे में बताया और कहा कि लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे.
सीएम योगी ने किया पीएम मोदी का स्वागत
उत्तर प्रदेश के नोएडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के कार्यक्रम को ऐतिहासिक क्षण बताया है. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे यशस्वी और लोकप्रिय नेता बताया. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ की जनता की तरफ से पीएम मोदी का स्वागत किया है.
केंद्र सरकार का किया धन्यवाद
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में पेट्रोलियम की कीमतें काफी तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन भारत में स्थिति नियंत्रण में है. उन्होंने इस दौरान एक्साइज ड्यूटी कम करने के फैसले पर भी केंद्र सरकार को धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि पिछले 11-12 सालों में जो भी काम हुए हैं, उन सभी का नतीजा आज आपके सामने हर क्षेत्र में दिखाई दे रहा है.
कनेक्टिविटी का हब साबित होगा
जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि इसका शिलान्यास 25 नवंबर 2021 को किया गया था और आज इसके पहले चरण का उद्घाटन किया जा रहा है. यह इस बात को दिखाता है कि काम कितनी तेजी के साथ हुआ है. उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट उत्तर भारत के लिए एक बड़ा लॉजिस्टिक और कनेक्टिविटी का हब साबित होने वाला है.
लाखों युवाओं को मिगेला रोजगार
सीएम योगी ने लोगों से कहा कि यह यमुना एक्सप्रेसवे औप गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा. उन्होंने कहा कि इस परियोजना से लाखों युवाओं रोजगार के मौके मिलेंगे. इससे सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग, मेडिकल डिवाइस और दूसरे औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेंगी. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जेवर एयरपोर्ट एक मल्टी-मॉडल कार्गो हब के रूप में विकसित होगा और उत्तर प्रदेश को सीधे वैश्विक बाजार से जोड़ने का काम करेगा.
इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन किसानों का भी धन्यवाद किया है, जिन्होंने इस निर्माण के लिए अपनी जमीनों को दिया है. उन्होंने कहा कि समयबद्ध मुआवजा और पुनर्वास के जरिए किसानों को इस विकास परियोजना से जोड़ा गया है.
यह भी पढ़ें- मौत के पास जाकर वापस आए 161 यात्री! इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की ‘फुल इमरजेंसी’ लैंडिंग
