नोएडा के सेक्टर 16 में सड़कों पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ TheTruth24 की खबर का असर साफ तौर पर दिखा है. नोएडा पुलिस प्रशासन और नोएडा अथॉरिटी ने अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की है.

सेक्टर 16 में सड़कों पर अवैध अतिक्रमण
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रदेश से अतिक्रमण हटाने की बात करते हैं. वहीं दूसरी तरफ उनके इन दावों और आदेशों का नोएडा के सेक्टर 16 में कोई असर दिखाई नहीं दे रहा था. नोएडा सेक्टर 16 में जैसे ही आप मेट्रो स्टेशन के नीचे उतरते हैं, तो आपको पैदल चलने की जगह भी नहीं मिलती है. कार मार्केट में दुकानदारों ने अपनी मनमानी कर रखी है और सड़कों पर गाड़ियों को खड़ी करके सरेआम अतिक्रमण कर रहे हैं.
TheTruth24 की खबर का असर
नोएडा के सेक्टर 16 में सैकड़ों की संख्या में कॉर्पोरेट ऑफिस मौजूद हैं और लोगों को इस अतिक्रमण के चलते अपने ऑफिस पहुंचने में काफी समय खराब करना पड़ता है. हालातों को देखते हुए TheTruth24 की टीम ने इसके ऊपर रिपोर्ट बनाई और देखते ही देखते वह खबर इतनी वायरल हो गई कि बड़ी संख्या में लोग जो इस अतिक्रमण के खिलाफ नहीं बोल पाते थे उन्होंने भी अपनी राय रखी. अब TheTruth24 की खबर का असर दिखाई देने लगा है.
TheTruth24 की खबर का असर! नोएडा प्राधिकरण और पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर@dgpup @Uppolice @myogiadityanath @CP_Noida @noidapolice @uptrafficpolice @CeoNoida @Noidatraffic @noida_authority #Noida | #TrafficJam | #GroundReport | #TheTruth24 |… pic.twitter.com/IZx5f3aPTp
— TheTruth24 (@08thetruth24) May 30, 2026
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई
TheTruth24 की खबर के बाद शनिवार को दोपहर में नोएडा प्राधिकरण ने सड़कों पर हुए इस अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है. इस दौरान नोएडा अथॉरिटी ने बुलडोजर कार्रवाई करके अतिक्रमण को सीधे तौर पर खत्म करने के लिए कार्रवाई की है. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल और नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. जिनके निर्देशों पर कार मार्केट में अतिक्रमण के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई की गई है.
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
आपको बता दें कि TheTruth24 की टीम ने बुधवार को इस अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की आंखों को खोलने के लिए रिपोर्ट की थी. जिसका असर पर सीधे तौर पर दिखाई देने लगा है. नोएडा अथॉरिटी और पुलिस प्रशासन ने खबर के बाद बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान नोएडा सेक्टर 16 में कार मार्केट में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की है. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल और नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी मौजूद रहे हैं.
यह भी पढ़ें- नोएडा में बेच दी गई सड़कें! कार मार्केट में अतिक्रमण का खुला खेल; ‘अथॉरिटी की परमिशन की जरूरत नहीं’
