नोएडा सेक्टर-62 के पास से गाजियाबाद जाने वाली सर्विस रोड को 2 महीनों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. DMRC ने X पर पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी है.
गाजियाबाद जाने वाला रास्ता बंद
गाजियाबाद जाने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर सामने आई है. नोएडा सेक्टर-62 के पास गाजियाबाद जाने वाली सर्विस रोड को 9 अप्रैल से 10 जून तक पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. इस बात की जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर पोस्ट करते हुए दी है. आपको बता दें कि यह रोड मेट्रो प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य के कारण बंद की गई है.
मेट्रो निर्माण कार्य के कारण लिया गया फैसला
DMRC ने पोस्ट करते हुए बताया कि पियर P386 के पास 2 खास स्टील स्पैन के लिए नींव रखने और उन्हें खड़ा करने के लिए काम चल रहा है, जिसके कारण सर्विस रोड को बंद करने का फैसला लिया गया है. मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक मेट्रो सेवाओं को बेहतर बनाने के तहत यह निर्माण कार्य हो रहा है. काम के पूरा होने के बाद में सड़क को फिर से खोल दिया जाएगा.
DMRC का पोस्टः https://x.com/OfficialDMRC/status/2041830016707915821?s=20
ट्रैफिक पुलिस ने बनाए वैकल्पिक रास्ते
आपको बता दें कि यहां चलने वाला काम मेट्रो लाइन-3 का हिस्सा है. इस एक्सटेंशन में नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक मेट्रो लाइन को बढ़ाया जा रहा है. जिसके तहत ट्रेन रिवर्सल सुविधा को बनाया जा रहा है. इसकी मदद से ट्रेनें आसानी के साथ अपनी दिशाओं को बदल पाएंगी. इलाके में वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण जाम लगने की उम्मीदें जताई जा रही हैं. जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने यहां वैकल्पिक रास्ते बना दिए हैं.
यह भी पढ़ें- मेरठ में व्यापारियों का धरना प्रदर्शन! सड़कों पर उतरे व्यापारी; सीलिंग के खिलाफ एक साथ व्यापारी
