सोमवार को नोएडा में हुई हिंसा में अब पुलिस की जांच तेज हो गई है. इस मामले में कई कुछ ऑडियो मैसेज और व्हाट्सएप चैट पुलिस के हाथ लगे हैं. इन्हीं के आधार पर अब आगे की कार्रवाई और जांच की जा रही है.

नोएडा हिंसा में पुलिस की जांच तेज
सोमवार को नोएडा में हुई कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा के मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है. इस मामले में पुलिस की जांच अब तेज हो गई है. जांच के दौरान आगजनी और तोड़फोड़ करने वालों की भीड़ में कई नकाबपोश भी नजर आए हैं. ये आराजक तत्व मजदूरों की आड़ में काफी उत्पात मचा रहे थे. अब इस मामले की जांच में कुछ ऑडियो मैसेज और व्हाट्सएप चैट पुलिस के हाथ लगे हैं.
‘कल पुलिसवालों पर हमला करना है’
पुलिस को मामले की जांच में मिली सबूतों में एक ऑडियों में एक व्यक्ति भीड़ को इकट्ठा होने के लिए बोल रहा है. पुलिस को मिलने वाले कई ग्रुप हिंसा से 2-3 दिनों पहले बनाए गए थे. एक ऑडियो में व्यक्ति भीड़ को इकट्ठा होने की बात कह रहा है. इसी के साथ व्यक्ति साफ शब्दों में कहता है कि कल पुलिस वालों पर हमला करना है. इसी के साथ इंस्टाग्राम मैसेज में एक व्यक्ति पुलिस की कार्रवाई के विरोध में सभी लोगों से भारी मात्रा में मिर्च पाउडर लाने के लिए कहता है.
सीसीटीवी और वीडियो फुटेज लगे हाथ
मामले में जांच करते हुए पुलिस के हाथ कई सीसीटीवी और वीडियो फुटेज भी लगे हैं. इन फुटेज में कई नकाबपोश लोग नजर आ रहे हैं, जो सीसीटीवी पर हमला कर रहे हैं. पुलिस इन सभी लोगों की पहचान कर रही है. नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है. पुलिस के हाथ कई ऐसे सबूत मौजूद हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
सोमवार को भड़की थी हिंसा
आपको बता दें कि सोमवार को नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग और काम की परिस्थितियों में सुधार को लेकर प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों का विरोध तेज हो गया था. यह धरना कई दिनों से चल रहा था, लेकिन सोमवार को यह हिंसा में बदल गया. इस दौरान नोएडा के सेक्टर-60 और 62 के आसपास सड़कों पर लंबा जाम लगा और ट्रैफिक भी काफी प्रभावित हुआ. इसी के साथ कई जगहों पर आगजनी और पुलिस पर पथराव की घटनाएं भी हुई थीं.
यह भी पढे़ं- बिजनौर में रिश्तों का कत्ल! 2 लाख रुपए देख खराब हुई नीयत; रिश्तेदार ने कर दी हत्या
