KGMU Conversion row:उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से जुड़े डॉक्टर रमीज के मामले में कई गंभीर खुलासे लगातार सामने आ रहे हैं. धर्मांतरण और यौन शोषण के आरोप में पहले से जेल में बंद रमीज के लैपटॉप की फोरेंसिक जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से बरामद लैपटॉप में बड़ी संख्या में लड़कियों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो मिले हैं. ये लड़कियां आगरा की बताई जा रही हैं, जिन्हें रमीज ने ब्लैकमेल किया था.
पढ़िए क्या हैं पूरा मामला ?
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जब्त किए गए लैपटॉप की फोरेंसिक जांच में पता चला है कि लैपटॉप से बड़ी मात्रा में डाटा डिलीट किया गया था जो अब रिकवर कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक इसमें कई अश्लील फोटोज और वीडियो हैं. माना जा रहा है कि ये फोटो और वीडियो युवतियों को दोस्ती के झांसे में लेकर बनाई गई थीं. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस डाटा का इस्तेमाल केवल निजी तौर पर किया गया या फिर इसे किसी और उद्देश्य, जैसे ब्लैकमेलिंग, के लिए भी इस्तेमाल किया गया था.
कहां से जुड़ा लिंक?
सूत्रों का कहना है कि जो तस्वीरें और वीडियो रिकवर किए हैं उनका संबंधआगरा की कुछ युवतियों से है. ऐसा आरोप है कि रमीज पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करता था, फिर भरोसे में लेकर आपत्तिजनक वीडियो बनाता था. फिर इसके बाद इन वीडियो और तस्वीरों के जरिए युवतियों पर दबाव बनाने और शोषण करने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की फोरेंसिक टीम रमीज के सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आपत्तिजनक सामग्री किसी प्लेटफॉर्म पर वायरल की गई थी या किसी तीसरे व्यक्ति के साथ शेयर की गई. अगर ऐसा पाया गया तो मामले में आईटी एक्ट की गंभीर धाराएं जोड़ी जाएंगी.
पैसों के लेन-देन से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल जारी
जांच के दौरान पुलिस को आरोपी डॉक्टर रमीज और उसके माता-पिता के पास से कुल 4 मोबाइल फोन मिले हैं. इन सभी फोनों की भी फोरेंसिक जांच कराई जा रही है. इसके साथ ही रमीज की मदद करने वाले लोगों और पैसों के लेन-देन से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल जारी है. रमीज को कुछ लोगों ने पैसे भी दिए थे. इस दिशा में भी पुलिस छानबीन कर रही है. पुलिस यह जानने में जुटी है कि क्या इस पूरे नेटवर्क में और लोग भी शामिल हैं.
सूत्रों का कहना है कि रमीज ने छांगुर, डॉ. परवेज और डॉ. शाहीन से मुलाकात की बात से इन्कार किया है. उसका कहना है कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है. इस पूरे मामले में उसके माता-पिता की कोई गलती नहीं है.
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 7 से ज्यादा मजदूरों की मौत, बकुलाही में मौजूद स्टील प्लांट में विस्फोट, कई मजदूरों के घायल होने की खबर
