देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ ने 13 फरवरी को एसएससी परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है. एसटीएफ ने दिल्ली निवासी मास्टरमाइंड ईश्वरी प्रसाद उर्फ इन्द्रजीत शर्मा को गिरफ्तार किया है. SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के तीन सदस्य पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं. आरोपी ने परीक्षा लैब, सर्वर रूम और अंडरग्राउंड चेंबर तैयार कर पूरा नेटवर्क बिछाया था.
हाईटेक नकल का मास्टरमाइंड
गिरफ्तार आरोपी के पास से नकल से संबंधित लैपटॉप, मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस, बैटरी और इंटरनेट राउटर बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपी ने 13 फरवरी को परीक्षा केन्द्र सेन्टर महादेवी कन्या पाठशाला देहरादून में एसएससी द्वारा आयोजित मल्टीटास्किग (नॉन टैक्निकल) स्टाफ और हवलदार ऑनलाईन परीक्षा में सम्पूर्ण नेटवर्किग कर परीक्षा लैब, सर्वर रूम और अंडर ग्राउंड चैंबर तैयार किया गया था.
केन्द्र सील
18 मई को होने वाली स्टाफ सलेक्शन कमीशन (SSC) कांस्टेबल जीडी ऑनलाइन परीक्षा से पहले नेहरू ग्राम स्थित सेंट जॉन्स एकेडमी केंद्र पर खतरा मंडराया. सर्वर कम्प्रोमाइज होने की आशंका पर एसटीएफ ने केंद्र को सील करा दिया गया. मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर STF की हाईटेक नकल माफियाओं पर लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है.
सैंट जोन्स एकेडमी से गिरफ्तार दिल्ली का इंद्रजीत
एसटीएफ एसएसपी ने कार्ययोजना बनाकर दो टीमों का गठन किया गया. टीम ने इनपुट विकसित कर मुख्य आरोपी ईश्वरी प्रसाद उर्फ इंद्रजीत शर्मा उर्फ निवासी दिल्ली को नेहरू ग्राम देहरादून स्थित सैंट जोन्स एकेडमी से गिरफ्तार किया गया. आरोपी के पास से 2 इंटरनेट राउटर भी बरामद हुए हैं. जिन्हें इसके द्वारा सैंट जोन्स एकेडमी की लैब में लगाया जा रहा था. पुलिस के अनुसार, आरोपित इस पूरे डिजिटल सेटअप का इस्तेमाल लोगों को प्रभावित करने और अपने अवैध नेटवर्क को मजबूत करने के लिए करता था. वह खुद को जांच एजेंसियों से जुड़ा बताकर लोगों को डराता-धमकाता भी था. फिलहाल पुलिस आरोपित के नेटवर्क, उसके सहयोगियों और इस रैकेट के विस्तार की गहराई से जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में कानून व्यवस्था पर सवाल, बीजेपी झंडा लगी गाड़ियों के काफिले ने घर पर बोला हमला! CCTV में कैद दबंगई
