वाराणसी: वाराणसी के मंडुवाडीह बाजार में शनिवार रात सब्जी के दाम पर विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. भुल्लनपुर की पीएसी वाहिनी के जवान, आशुतोष कुमार सिंह सब्जी खरीदने पहुंचे. जब दुकानदार राधेश्याम बिंद (45) ने सस्ती सब्जी देने से मना किया, तो जवान गुस्से में आकर लोहे की रॉड से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और नाराजगी का माहौल है, वहीं पीड़ित दंपति मूल रूप से भदोही के औराई इलाके के रहने वाले हैं और वाराणसी में सब्जी बेचकर गुजारा करते हैं.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब जवान ने सस्ती सब्जी मांगी, लेकिन विक्रेता ने मना कर दिया. उग्र हुए जवान ने पास पड़ी रॉड से हमला कर दिया. स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और आरोपी जवान को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
वहीं मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मामले में पुलिस ने आशुतोष कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने का आश्वासन दिया. राधेश्याम की साले बबलू ने बताया कि पति-पत्नी की तीन बेटियां हैं और सबसे बड़ी झलक की शादी हो चुकी है, जबकि 18 वर्षीय दुर्गावती और 9 साल की शिवानी भी हैं.
यह मामला सिर्फ सब्जी के भाव का विवाद नहीं, बल्कि शक्ति के दुरुपयोग और आम लोगों की सुरक्षा के सवाल को भी उजागर करता है. घटना से इलाके में लोगों में भारी आक्रोश है. मंडुवाडीह थाने के इंस्पेक्टर ने हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने का आश्वासन दिया.
ये भी पढ़ें: अमेरिकी प्रतिबंध के बावजूद क्यूबा की मदद को आगे आया चीन के बाद रूस: ट्रंप की नीति को चुनौती?
