महाराष्ट्र के पुणे से एक बार फिर अस्पताल की लापरवाही का मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक 6 साल की बच्ची प्रियदर्शनी बागडे की मौत हो गई है. चौंकाने वाली बात यह हैं कि प्रियदर्शनी बागडे बिल्कुल स्वस्थ थी. वह अस्पताल में आंखों की सर्जरी के लिए आई थी. परिवार वालों ने आरोप लगाया हैं कि अस्पताल की लापरवाही की वजह से उनकी बेटी की जान गई है.
मामले की जानकारी के अनुसार, प्रियदर्शनी के आंखों में दिक्कत थी. उसकी आंखों में तिरछेपन की समस्या थी. इसी वजह से परिवार ने उसे दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया. शुरुआती जांच में डॉक्टरों ने आशंका जताई हैं कि बच्ची का ग्लूकोमा है. इसी कारण से उसकी आंखों के पर्दे के पीछे जांच करने की सलाह दी. 14 मई के दिन में उसके कई टेस्ट किए. ब्लड से लेकर सभी जांच में बच्ची की हालत सामान्य थी, जिसके बाद बच्ची को 18 मई के दिन सर्जरी के लिए बुलवाया गया.
हालांकि, माता पिता को पता नहीं था कि बच्ची की सर्जरी की शुरुआत उनकी जान ले लेगी. शुरू में सब कुछ सामान्य थे. पूरा मामला तब बदल गया, जब उसकी आंखों में दवा की बूंद डाली गई. जैसे ही बच्ची की आंखों में दवा की बूंद डली. उसकी हालत खराब होने लगी. दरअसल, बच्ची को अचानक ही खून की उल्टी होने लगी. इसके अलावा उसके दिल की धड़कन भी बंद होने लगी, जिसके बाद बच्ची को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया.
परिवार वालों ने बताया कि अस्पताल वालों ने उनको बच्ची के बारे में कुछ नहीं बताया. पूछने पर बस यहीं बोला गया कि बच्ची को सीपीआर दिया जा रहा है, जिसके कुछ देर बार डॉक्टरों ने बताया की बच्ची की मौत हो चुकी है. परिवार ने अलंकार पुलिस स्टेशन को यह भी बताया कि अस्पताल वालों ने मामले को शांत कराने के लिए आर्थिक समझौता करने के लिए भी बोला था, जिसके बाद पुलिस ने दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की है.
ये भी पढ़ें: Cockroach Janata Party के फाउंडर अभिजीत दीपके कितने पढ़े लिखें? इंस्टाग्राम पर दिखा जलवा
