हरियाणा के सोनीपत में एक तेज रफ्तार कैंटर ने कॉलेज से वापस लौट रही छात्रा को कुचल दिया. जिससे छात्रा की मौत हो गई. इस घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है.

तेज रफ्तार कैंटर ने मारी टक्कर
हरियाणा के सोनीपत जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक सोनीपत के सुमासपुर पुल के पास एक तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में एक छात्रा आ गई. जानकारी के मुताबिक कैंटर की चपेट में आने से कॉलेज से घर पर वापस लौट रही एक 21 साल की छात्रा की मौत हो गई. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
पैदल आ रही थी छात्रा
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि छात्रा अपने चाचा के साथ पैदल चलकर अपने घर पर लौट रही थी. इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बेहद तेजी से आ रहे कैंटर ने पहले एक व्यक्ति को टक्कर मारी और जिसके तुरंत बाद सड़क किनारे चल रही छात्रा को कुचल दिया.
मुरथल में पढ़ती थी छात्रा
कैंटर से टक्कर लगने के बाद छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और सड़क पर गिर गई. जिसके बाद मौके पर मौजूद लोग उसकी मदद के लिए तुरंत ही दौड़ पड़े. कुमासपुर के रहने वाले कप्तान सिंह ने बहालगढ़ थाना पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उनके भाई सुभाष की छोटी बेटी मुरथल के एक कॉलेज में पढ़ती है. वह कॉलेज में पढ़कर घर पर वापस लौट रही थी.
पुलिस कर रही जांच
घटना में मरने वाली छात्रा की पहचान 21 साल की मानसी के रूप में की गई है. व्यक्ति ने बताया कि छात्रा कप्तान सिंह से कुछ आगे चल रही थी. फौजी टैंट हाउस के पास में पीछे से एक तेज रफ्तार कैंटर ने छात्रा को टक्कर मारी और कुचलकर निकल गया. जिसके बाद कप्तान सिंह ने लोगों की मदद से छात्रा को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित किया गया. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें- ‘ये बार-बार भाग जाती है…’, मोतिहारी में व्यक्ति ने पत्नी को रस्सी से बांधा; वजह सुन पुलिस हैरान
