महाराष्ट्र के पुणे से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. पुणे के पाषाण इलाके में रविवार को सुबह एक तेज रफ्तार वाहन ने एक महिला की जान ले ली. मृतक महिला की पहचान 73 साल की आशा पाटिल के रूप में की गई है.
पुणे में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला की मौत
महाराष्ट्र के पुणे से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. जानकारी के मुताबिक आशा पाटिल नाम की एक महिला हर रोज की तरह सुबह टहलने के लिए अपने घर से बाहर निकली थी. बताया जा रहा है सुबह के लगभग 5:30 बजे जब महिला पाषाण रोड पर मौजूद NCL इंस्टीट्यूट के पास मॉर्निंग वॉक कर रही थी, उसी समय पर पीछे से एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी.
सुबह के समय महिला को मारी टक्कर
यह पूरा मामला पुणे के पाषाण इलाके का है. बताया जा रहा है कि 73 साल का आशा पाटिल हर रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर गई हुई थीं. इसी दौरान वे रोड पर पैदल चल रही थीं और सुबह के समय की ताजी हवा का मजा ले रही थीं. इसी समय पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
इस घटना के बाद तुरंत ही घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचकर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद वाहन चलाने वाला आरोपी चालक मौके से भाग गया. इस पूरे मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है. जिस पाषाण इलाके में 73 साल की आशा पाटिल की जान गई है, उसके बाद परिवार में शोक का माहौल बना हुआ है.
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना वाला क्षेत्र पाषाण रोड एक संरक्षित क्षेत्र के अंदर आता है और वहां पर CCTV कैमरों की संख्या काफी सीमित है. इलाके में सीमित CCTV कैमरे होने के कारण आरोपी तक पहुंचने में देर हो रही है और दिक्कत आ रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 106(1) के तहत मामले में केस दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में मानसिक रूप से बीमार महिला से दुष्कर्म, पीड़िता की मां ने पुलिस की शिकायत, आरोपी गिरफ्तार
