उत्तर प्रदेश से एक अजीब मामला सामने आया है. औरैया जिले में खेत में काम करने गई एक मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ रेप की घटना सामने आई है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
उत्तर प्रदेश में महिला से दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. औरैया जिले में एक मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ गांव के एक युवक ने रेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने दुष्कर्म किया और उसके बाद में मौके से भाग गया. जिसके बाद शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत ही इस मामले में एक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
महिला को मेडिकल के लिए भेजा
यह पूरा मामला औरैया जिले के सहायल थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत ही मामले में कार्रवाई की और आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है. जिसके बाद इस मामले में मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है कि महिला खेत में चारा काटने गई थी.
महिला को खेत में छोड़ गए थे माता-पिता
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना तब हुई जब मानसिक रूप से बीमार महिला अपने मां-बाप के साथ में खेत में काम करने के लिए गई थी. बताया जा रहा है कि महिला चारा काटने गई थी. मां बाप ने चारा काटा और उसे रखने के लिए घर चले गए और उस महिला को खेत में ही छोड़ दिया. इसी समय गांव का एक देवी दयाल राजपूत नाम का व्यक्ति खेत में आ गया.
महिला के चिल्लाने पर पहुंचे माता-पिता
देवी दयाल राजपूत की उम्र 55 साल के आसपास बताई जा रही है. खेत में पहुंचने के बाद व्यक्ति महिला को गांव के परिषदीय स्कूल में बने हुए एक शौचालय में ले गया और वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया. जिसके बाद जब महिला चिल्लाई, तो उसके माता पिता मौके पर पहुंचे, तो आरोपी तुरंत ही फरार हो गया. इस घटना के बाद पीड़िता की मां ने सहायल थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढ़ें- पंजाब में स्कूल से लौट रहे बच्चे की मौत, चाइनीज मांझे से कटी गर्दन, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
