पंजाब के लुधियाना से बेहद दर्दनाक मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर जगराओं के डल्ला रोड पर सड़क हादसे के कारण एक कार में आग में लग गई. आग इतनी भयानक थी कि उसमे मौजूद चालक कार से बाहर निकल पाने में असमर्थ हो गया, जिससे उसकी उसी कार में जल कर मौत हो गई.
मौके पर पहुंची पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस को सूचना दी गई थी एक कार में आग लग चुकी है, जिसके बाद पुलिस बिना देरी किए अपने साथ-साथ फायर ब्रिगेड की टीम को भी लेकर गई. हालांकि, जब तक आग पर पूरी तरीके से काबू पाया जाता. उसमें बैठा शख्स जल कर खाक हो गया.
पहचान तक हो पाने में दिक्कत
आग पर काबू पाने के बाद कार को खोल कर देखा गया, जिसमें व्यक्ति का जिंदा जला हुआ शव मिला था. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शव इतनी बुरी तरीके से झुलस गया था कि उसकी पहचान कर पाना भी काफी मुश्किल हो रहा था. शव को हालांकि, जगराओं में स्थित सिविल अस्पताल में भेजा गया है. जहां शव अभी मोर्चरी में रखा गया है. मौके पर जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है.
प्रारभिंक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि किसी चीज से अचानक से टकरा जाने के कारण कार एकदम से अनियंत्रित हो गई होगी. उसके बाद टक्कर बेहद खतरनाक होने की वजह से उसमें अचानक से आग लग गई. दुर्भाग्यवश उसी समय कार का दरवाजा भी जाम पड़ गया होगा, जिसके कारण वह बाहर नहीं निकल पाया और उसकी मृत्यु हो गई. हालांकि, अधिकारियों का कहना हैं कि सभी तथ्यों की जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर बाकी की जानकारी इक्ट्ठा की जा रही है.
ये भी पढ़ें: ‘AI सब कर सकता है, लेकिन दिल्ली का ट्रैफिक…’, AI समिट में ऋषि सुनक ने कहा कुछ ऐसा कि हंस पड़े सभी लोग
