नई दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में पूर्व ब्रिटेन प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि AI कुछ भी कर सकता है, लेकिन दिल्ली की यातायात समस्या का समाधान नहीं कर सकता है. उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे.
दिल्ली की यातायात समस्या समाधान नहीं कर सकता AI
नई दिल्ली में भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट चल रहा है. इसी आयोजन में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने गुरुवार को संबोधन किया. इस दौरान उन्होंने अपनी स्पीच में दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर ऐसी बात कही, जिससे वहां मौजूद सभी लोग जोरों से हंसने लगे. ऋषि सुनक ने कहा कि AI दुनिया में कई काम कर सकता है, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में यातायात की समस्या का समाधान नहीं कर सकता है.
ऋषि सुनक ने क्या कुछ कहा?
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि माफ कीजिएगा, हमें थोड़ी देर हो गई, यह पूरी तरह से मेरी गलती है. उन्होंने कहा कि जैसा हमने इस सप्ताह सुना है, कि AI कई कामों को कर सकती है, लेकिन यह दिल्ली में यातायात की समस्याओं को हल नहीं कर सकता है. इसीलिए अभी काफी काम करना बाकी है.
बात सुनकर हंसने लगे सभी लोग
ऋषि सुनक की इस बात को सुनकर वहां मौजूद लोग जोर-जोर से हंसने लगे. ऋषि सुनक का यह बयान उस समय पर आया है, जब इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान नई दिल्ली के कई रूट्स पर भारी जाम की खबरें सामने आई हैं. एआई समिट के दौरान भारी जाम और रूट डायवर्जन के कारण रोज हजारों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
ट्रैफिक को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट कर रहे लोग
VVIP मूवमेंट के चलते ट्रैफिक व्यवस्था काफी ज्यादा प्रभावित हुई है. दिल्ली सेंट्रल में वाहनों की काफी लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. लोग दिल्ली की जाम को लेकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी जाम को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा है कि हम इस AI समिट में आने वाले इंटरनेशनल मेहमानों को क्या दिखा रहे हैं? केंद्र सरकार को AI शिखर सम्मेलन के आसपास में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए बेसिक जानकारी की जरूरत है, जो AI से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है.
यह भी पढ़ें- इटावा में सनसनीखेज मामला! रेलवे ट्रैक पर बोरे में मिला युवक का शव, 2 दिनों से लापता था छात्र
