पंजाब के तरन तारन जिले में लॉ कॉलेज में एक छात्र ने उसकी क्लास की छात्रा के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. जिसके बाद छात्र ने खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
लॉ कॉलेज में छात्रा के मारी गोली
पंजाब के तरन तारन जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. तरन तारन जिले के गांव उसमा में मौजूद माई भागो लॉ कॉलेज में सोमवार को क्लास शुरू होते ही एक छात्रा के गोली मार दी गई. जानकारी के मुताबिक क्लास में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपनी ही सहपाठी छात्रा के गोली मार दी. जिसके बाद छात्रा की मौत हो गई. इस घटना के तुरंत बाद छात्र ने खुद को भी गोली मार ली.
छात्रा को गोली मारकर दी खुद की जान
तरन तारन जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक लॉ कॉलेज में एक छात्र ने उसके साथ पढ़ने वाली एक छात्रा के गोली मार दी और पलक झपकते ही खुद के भी गोली मार ली. इस हादसे में दोनों की मौत हो गई. पूरी घटना के बाद से कॉलेज के परिसर में बुरी तरह से हड़कंप मच गया. कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में डर का माहौल बना हुआ है.
घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
इस घटना में मारी गई छात्रा की पहचान नौशहरा पन्नुआ की रहने वाली संदीप कौर के रूप में की गई है. इसी के साथ जिस छात्र ने हमला किया था, उसकी पहचान मलियां गांव ने रहने वाले प्रिंस राज के रूप में की गई है. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. सीसीटीवी के मुताबिक प्रिंस राज क्लास में घुसा और वहां पर पहले से मौजूद संदीप कौर के पास गया.
छात्रा के सिर में मारी गोली
सीसीटीवी फुटेज से सामने आया है कि हमलावर छात्र संदीप कौर के सिर के बिल्कुल पास में गोली मार देता है. जिसके बाद वह तुरंत ही दोबारा से पिस्टम लोड कर लेता है और खुद के सिर में भी गोली मार लेता है. जिसके बाद दोनों की मौके पर मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस इस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी को जमानत, इन शर्तों पर किया गया रिहा
