बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया गया है. बता दें कि यह बंगला 10 सर्कुलर रोड पर स्थित हैं. अब इस बंगले को दलित समाज के बीजेपी मंत्री नंदकिशोर राम को आंवटित किया गया है. हालांकि, इस बंगले में 20 साल से राबड़ी देवी की परिवार निवास कर रहा था.
पहला नोटिस जारी होने के बाद में नहीं बदला मकान
दरअसल, राबड़ी देवी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के पद पर है. भवन निर्माण विभाग द्वारा उन्हें पहला नोटिस 25 नवंबर 2025 को जारी किया गया था. हालांकि, राबड़ी परिवार ने उसके बाद में भी भवन को खाली नहीं किया है. बता दें कि उन्हें पहले ही 39, हार्डिंग रोड पर स्थित सरकारी आवास आवंटित किया जा चुका है. पिछले साल नवंबर भी इसे आवंटित किया जा चुका है. इस बंगले में सारी सुविधाएं दी हुई है. इसके बाद भी वह इसे खाली नहीं करना चाहती है. जो कि उनके लिए यह बंगला खाली करना काफी जरूरी है.
भवन निर्माण विभाग ने किया साफ
बता दें राबड़ी परिवार को भवन निर्माण विभाग पहले ही साफ कर चुका है. सरकारी आवास को केवल पद पर रहते हुए आवंटित किया जाता है. इसी कारण से उनका उसपर कब्जा सही नहीं है.
आरजेडी की तरफ से इस नोटिस को राजनीतिक प्रतिशोध बताया जा रहा है. वहीं, भवन निर्माण विभाग और सत्ताधारी पार्टी उसे सामान्य कार्रवाई बता नहीं है. दलित कोटे के विभाग ने मंत्री नंदकिशोर को इस भवन का आवंटन कर दिया है. इसी कारण से उनका कमरा खाली करना अनिवार्य है.
ये भी पढ़ें: टेंडर, ट्रांसफर और कमीशन का खेल? रिशु श्री गिरफ्तारी मामले में कांग्रेस ने सरकार को घेरा
