दिग्विजय सिंह: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को राजनीति में हलचल मचा दी. दरअसल दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस पार्टी को RSS और BJP संगठन से सीखने की सलाह दी थी. उन्होंने एक सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर एक फोटो शेयर करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की संगठनात्मक क्षमता की तारीफ की है. जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हमचल मच गई.
राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह आमने-सामने
दिग्विजय सिंह के फोटो शेयर करने के बाद राजनीति में हलचल मच गई. कांग्रेस पार्टी को BJP और RSS से सीखने की सलाह देने वाले नेता दिग्विजय सिंह और राहुल गांधी का आज कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के मुख्यालय पर आमना-सामना हुआ है. पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में आज दोनों नेता एक दूसरे के सामने आ गए.
आपने बदमाशी कर दी- राहुल गांधी
पार्टी मुख्यालय पर कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर दोनों नेता एक दूसरे के सामने आ गए. इंदिरा भवन में राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह आमने-सामने आए, जिसके बाद राहुल गांधी ने दिग्विजय सिंह से हाथ मिलाकर मुलाकात की और निशाना साधते हुए कहा कि कल आपने बदमाशी कर दी. राहुल गांधी की यह बात सुनने के बाद में दिग्विजय सिंह के साथ में और आस-पास में खड़े हुए नेता जोर से हंसने लगे. इस दौरान सोनिया गांधी भी मौके पर मौजूद थीं.
1 दिन पहले की थी BJP-RSS की तारीफ
कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर राहुल गांधी से मुलाकात के लगभग 24 घंटे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने RSS और BJP की तारीफ की थी. शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से पहले दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर लाल कृष्ण आडवाणी के साथ नरेंद्र मोदी की एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि- मुझे यह फोटो मिला है जो बहुत ही प्रभावशाली है, किस तरह से RSS का जमीनी स्वयं सेवक व जनसंघ, BJP का कार्यकर्ता नेताओं के पैरों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री और देश का प्रधानमंत्री बन गया है. उन्होंने लिखा कि यही संगठन की शक्ति है, जय सिया राम.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ पॉल्यूशन का डबल अटैक; उत्तराखंड से लेकर असम तक शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें
दिग्विजय सिंह ने दी सफाई
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की पोस्ट के बाद राजनीति में काफी हलचल मच गई. पोस्ट करने के बाद में दिग्विजय सिंह ने सफाई दी है कि वो RSS और प्रधानमंत्री की विचारधारा के बिल्कुल खिलाफ हैं. उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ संगठन की तारीफ की है. लेकिन वहीं उनके बयान पर कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा ने काफी तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि गांधी के संगठन को गोडसे के संगठन से सीखने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है.
