बढ़ते ठंड और कोहरे से लोगों की आम जिंदगी पर काफी असर देखने को मिलता है. रास्ते में गाड़ी चलाते समय कोहरे की वजह से कम दिखाई देने के कारण लोगों को हादसे का शिकार होना पड़ता है. कोहरे के कारण ट्रेन के संचालन पर भी फर्क पड़ता है. इस साल ठंड का कहर ज्यादा देखने को मिल रहा है. साथ ही साथ कोहरा भी ज्यादा देखने को मिल रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे पहले ही लोगों की सुरक्षा और किसी भी प्रकार की अनहोनी को टालने के लिए योजना बना रही है. रेलवे ने जनवरी से मार्च के बीच कई ट्रेनों को बढ़ते कोहरे के कारण कैंसिल करने की योजना बनाई है. वे लोग जो इस बीच ट्रेन से जाने की योजना बना रहे हैं तो यह आर्टिकल जरूर पढ़ कर जाएं
क्यों लिया गया यह फैसला?
सर्दियों में घने कोहरे के कारण यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह फैसला लिया गया है. खास कर दिंसबर से लेकर जनवरी के बीच कोहरे का असर ज्यादा देखने को मिलता है, जिससे ट्रेन की टाइमिंग बिगड़ने के साथ-साथ हादसों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है. कोहरे के कारण ट्रेक पर कुछ दिखाई नहीं देता है. इससे कई हादसे होने की संभावना होती है. इसलिए रेलवे पहले ही सतर्कता से कार्य कर रही है. तकरीबन 24 जोड़ी ट्रेनों को पूर्व मध्य रेलवे ने ठंड में कुछ समय के लिए रद्द करवाने का फैसला लिया है. रेलवे ने सलाह दी है कि वह सफर करने से पहले रेलवे का स्टेट्स जरूर चेक करें. आइए जानते हैं कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट.
1 जनवरी से 2 मार्च तक रद्द ट्रेन
- आनंद विहार एक्सप्रेस संतरागाछी, ट्रेन नंबर 22857
- पूर्णिया कोर्ट अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 14617
1 जनवरी से 1 मार्च तक रद्द ट्रेन
- कोलकाता वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 22197
- चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 15904
1 जनवरी से 23 फरवरी तक रद्द ट्रेन
- कामाख्या गया एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 15620
1 जनवरी से 24 फरवरी तक रद्द ट्रेन
- गया कामाख्या एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 15619
- अंबाला बरौनी हरिहर एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 14524
1 जनवरी से 28 फरवरी तक रद्द ट्रेन
- देहरादून हावड़ा उपासना एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12328
- मालदा टाउन नई दिल्ली एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 14003
- अमृतसर पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 14618
1 जनवरी से 25 फरवरी तक रद्द ट्रेन
- प्रयागराज जंक्शन मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 14112
- मुजफ्फरपुर प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 14111
1 जनवरी से 27 फरवरी तक रद्द ट्रेन
- अमृतसर टाटा एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 18104
- हावड़ा देहरादून उपासना एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12327
- आनंद विहार कामाख्या एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 15622
- डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 15903
- आनंद विहार हटिया एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12874
- अमृतसर टाटा एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 18104
1 जनवरी से 25 फरवरी तक रद्द ट्रेन
- मुजफ्फरपुर प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 14111
- प्रयागराज जंक्शन मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 14112
- टाटा अमृतसर एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 18103
1 जनवरी से 26 फरवरी तक रद्द ट्रेन
- हटिया आनंद विहार एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12873
- कामाख्या आनंद विहार एक्सप्रेस, ट्रेन संनंबर 15621
- नई दिल्ली मालदा टाउन एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 14004
ये उन ट्रेनों की लिस्ट है, जिसे सरकार ने रद्द कर दिया है. हालांकि, इन्हें अस्थायी रूप से कैंसिल किया गया है. ठंड का कहर खत्म होने के बाद इनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा. इन रद्द ट्रेनों में मुख्य ट्रेने बिहार और यूपी से होकर जाती है या तो दिल्ली से शुरू होती है. अगर आप इस समय सफर करने का प्लान बना रहे हैं. तो लिस्ट में जरूर देख लें.
