राजस्थान के जयपुर में एयर इंडिया की AI-1719 फ्लाइट में लैंडिंग के दौरान अचानक से दिक्कत आ गई, जिसके बाद पायलट ने विमान को दोबारा से हवा में उड़ा दिया. लगभग 10-15 मिनट हवा में रहने के बाद विमान की दोबारा से सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.
जयपुर में विमान हादसा टला
देश अभी तक महाराष्ट्र में हुए अजित पवार के विमान हादसे के शोक से उभरा नहीं है, इसी बीच राजस्थान के जयपुर में एयर इंडिया की फ्लाइट के साथ में बड़ा हादसा टला है. राजस्थान की राजधानी जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दिल्ली से पहुंची एयर इंडिया की AI-1719 फ्लाइट में लैंडिंग के दौरान अचानक से दिक्कत आ गई, जिसके बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई.
लैंड कराकर फिर विमान को उड़ाया
जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट में लैंडिंग के दौरान दिक्कतों का सामना किया है. जानकारी के मुताबिक विमान ने रनवे को छू लिया था, लेकिन फ्लाइट के लिए सुरक्षित स्थिति न देखकर पायलट ने दोबारा से तुरंत ही फ्लाइट को हवा में उड़ा दिया. पहले पायलट ने फ्लाइट को लैंड कराया, लेकिन तुरंत ही फिर से प्लेन को गो-अराउंड कर लिया. जिसके बाद लगभग 10 मिनट तक हवा में चक्कर लगाने के बाद में दोबारा से उसकी सफल लैंडिंग कराई गई.
सैंडिंग अप्रोच में बना असंतुलन
जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर में पायलट ने विमान को लैंड कराया, लेकिन सैंडिंग अप्रोच में संतुलन न बनने की वजह से पायलट ने प्लेन को दोबारा उड़ा दिया. इस विमान में राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मौजूद थे. इस विमान में लगभग 135 यात्री सवार थे. लैंडिंग के बाद दोबारा प्लेन को उड़ा दिया गया और लगभग 10-15 मिनट तक हवा में चक्कर काटने के बाद में प्लेन को दोबारा से लैंड कराया गया.
सुरक्षा मानकों के अंडर आती स्थिति
जानकारी के मुताबिक उड़ानों के संचालन में इस तरह की स्थिति सुरक्षा मानकों के अंडर आती है. अगर किसी पायलट को किसी भी स्तर पर लैंडिंग सुरक्षित नहीं लगती है, तो वह विमान को दोबारा से हवा में उड़ाने का फैसला कर सकता है. इस पूरी प्रक्रिया को गो-अराउंड कहा जाता है. गो-अराउंड के बाद में पायलट विमान को दोबारा से सुरक्षित रूप से लैंड कराने की कोशिश करता है.
यह भी पढ़ें- बारामती में किया जाएगा अजित पवार का अंतिम संस्कार, डिप्टी सीएम की याद में बनाया जाएगा मेमोरियल
