गुजरात के राजकोट में नगर निगम ने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर एक्शन शुरू कर दिया है. यहां पर 1450 से ज्यादा दुकानों और मकानों के ऊपर बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी. यह एक्शन राजकोट के इतिहास का सबसे बड़ा बुलडोजर एक्शन है.
राजकोट नगर निगम का बुलडोजर एक्शन
गुजरात के राजकोट में नगर निगम बड़ी कार्रवाई कर रहा है. नगर निगम ने अतिक्रमण को खत्म करने के लिए जंगलेश्वर इलाके को 7 जोन में बांटा है. जानकारी के मुताबिक नगर निगम आजी नदी के किनारे वार्ड नंबर 16, 17 में जंगलेश्वर इलाके के सहित क्षेत्र में 1450 से ज्यादा अवैध मकानों और दुकानों के ऊपर बुलडोजर एक्शन लेने जा रहा है. यह बुलडोजर एक्शन राजकोट के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी बुलडोजर कार्रवाई होगी.
1500 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल
जानकारी के मुताबिक राजकोट नगर पालिका का यह डिमेलिशन शुरू हो चुका है. अतिक्रमण वाले इलाकों के ऊपर ड्रोन से नजर रखी जाएगी. इस मेगा डिमेलिशन में 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मी और 700 से ज्यादा नगर निगम के कर्मचारी शामिल हुए हैं. सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए राजकोट के अलावा सुरेंद्रनगर, जामनगर और मोरबी से भी पुलिस की टीम को बुलाया गया है.
40-50 सालों से हो रखा है अवैध निर्माण
आपको बता दें कि इलाकों में PGVCL और दमकल कर्मियों की तैनाती भी की गई है. बताया जा रहा है कि पिछले 40-50 सालों से लोगों ने जंगलेश्वर इलाके में अवध तरह से दुकानों और मकानों का निर्माण कर रखा है. प्रशासन ने कई बार अतिक्रमण न करने की सलाह भी दी, लेकिन लोग नहीं माने. जिसके बाद रविवार रात तक पुलिसकर्मियों और नगर निगम की टीम ने कई इलाकों में दुकानों और मकानों को खाली कराने के लिए पेट्रोलिंग की, जिसके बाद लोग खुद ही अपने घरों और दुकानों को तोड़ने में लग गए.
कानूनी नोटिस के बाद कार्रवाई शुरू
जिसके बाद अब कानूनी नोटिस की समय सीमा पूरी होने के बाद में आज सुबह से इलाकों में बुलडोजर कार्रवाई शुरू हुई है. जन जगहों पर बुलडोजर एक्शन हो रहा है, पुलिस ने उन इलाकों में 26 फरवरी तक 4 से ज्यादा लोगों को एक साथ इकट्ठा होने के लिए मना किया है. यह बुलडोजर कार्रवाई राजकोट के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी बुलडोजर कार्रवाई है.
यह भी पढ़ें- प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह! मनीष हत्याकांड में पुलिस का नया खुलासा, CRPF जवान ने की थी हत्या
