शादी का दिन हर किसी के लिए काफी बड़ा होता है. एक लड़का और लड़की के लिए वह उसके जीवन में एक नया बदलाव लाता है. एक नया मोड़ दोनों की शादी से आता है. यह दो परिवारों को एक साथ जोड़ने का काम करता है. हालांकि, कई बार कुछ ऐसी दुखद घटना हो जाती है कि शादी को रोकना पड़ता है. आज हम आपको लेकिन एक ऐसी शादी के बारे में बताने वाले हैं, जो बिल्कुल आपको विवाह मूवी की याद दिला देगा.
दरअसल, @gharkekalesh नामक एक अकाउंट से वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक लड़की अस्पताल में गंभीर अवस्था में होने के कारण लेटी हुई है और उसका पति उसी समय सारी शादियों की रस्मों को निभा रहा है. यह देख कर सभी लोग एक ही रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं. सभी लोग इन्हें रियल लाइफ विवाह मूवी कहकर बुला रहे हैं.
जानकारी के अनुसार शादी के थोड़े देर पहले ही लड़की का काफी बड़ा सड़क हादसा हो गया था. डॉक्टरो ने बताया कि लड़की की रीढ़ की हड्डी पूरी तरीके से टूट गई है. शादी की पूरी तैयारियां और सारे रिश्तेदार आ चुके थे. शादी का खाना भी बनकर तैयार और मुहूर्त भी.
ऐसे में लेकिन दोनों परिवार और दूल्हे ने मिलकर एक ऐसा फैसला लिया, जिसने सभी को चौंका कर रख दिया. दरअसल, लड़के और लड़की ने अस्पताल में भी उसी मुहूर्त में एक दूसरे के साथ शादी की सारी रस्मों को निभाया. इसको देखकर सभी लोग भावुक हो गए. लड़की को हालांकि, रस्मों को निभाने में परेशानी हुई. लेकिन लड़के ने उसका हाथ नहीं छोड़ा. वह उसके साथ में अंत तक सुविधा देने के लिए खड़ा दिखाई दिया और उसके साथ शादी रचाई.
लोग भर-भर के सोशल मीडिया पर इसे लाइक शेयर और कमेंट कर रहे हैं. सभी लोग इन्हें रियल लाइफ विवाह मूवी कहकर बुला रहे हैं.
ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने की ईरानी राष्ट्रपति से बात! कई मुद्दों पर हुई चर्चा; पीएम ने की हमलों की निंदा
