आज के समय में सारे काम लैपटॉप के द्वारा ही किए जाते हैं. ऑफिस से लेकर कॉलेज और स्कूल में होने वाले काम भी अब लैपटॉप से ही किए जाते हैं. ऐसे में कई काम बार ज्यादा गेम और देर तक यूज करने के कारण ये काफी गर्म हो जाते है, जिसके कारण यूजर्स को स्लो परफॉर्मेस का सामना करना पड़ता है. वह लोग जिनको लैपटॉप के गर्म होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. उनको आज हम इसी के बारे में बताने जा रहे हैं.
विशेषज्ञ ने दी कूलिंग पैड की सलाह
दरसअल, कूलिंग पैड किसी भी डिवाइस के तापमान को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. हालांकि, ज्यादातर डिवाइस में यूएसबी से चलने वाले पंखे होते हैं, जिससे की वह डिवाइस को गर्म होने से बचाते हैं.
अगर डिवाइस के अंदर तापमान ठीक न हो तो क्या होगा
दरअसल, समय रहते डिवाइस के ज्यादा गर्म होने को ठीक नहीं किया गया तो डिवाइस की कार्यक्षमता पर गहरा असर पड़ सकता है. साथ ही बैटरी भी प्रभावित होती है. कई बार तो शिकायत आती है कि GPU और CPU भी काफी दिनों तक गर्म होने के कारण खराब हो गए है. साथ ही साथ छोटे-छोटे टास्क करने में लोगों को ये फर्क साफ नजर आता दिखाई दे सकता हैं. लोग जब काम कर रहे होंगे तो उन्हें गर्म होने के कारण अजीब महसूस भी हो सकता है.
कूलिंग पैड क्यों जरूरी
दरअसल, कूलिंग पैड ऐसे समय में काफी लाभ दायक होते हैं. इससे लोगों को किसी भी तरीके के काम करना हो वह आसानी से बिना किसी दिक्कत के कर पाएंगे. लोगों को सलाह दी जाती है कि समय-समय पर कूलिंग पैड की मरम्मत कराते रहें. ऐसा करने से आपको लैपटॉप पर भविष्य में आने वाले खर्चों से छुटाकारा मिल जाएगा. अगर आप नहीं चाहते कि आपके लैपटॉप की उम्र घटे तो जल्द से जल्द कूलिंग पैड को गर्मी आने से पहले चेंज करा लें.
ये भी पढ़ें: साल 2004 में लापता हुआ था शख्स, 22 सालों बाद हुई घर वापसी, बेटे ने पहली बार देखा पिता का चेहरा
