पंजाब से दिल को झकझोर कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां खन्ना के मलौद में एक 5वीं कक्षा की छात्रा के साथ रेप करने का मामला सामने आया है. आरोपी की पहचान की जा चुकी है. आरोपी की पहचान सिहोड़ा गांव के निवासी गुरविंदर सिंह के रूप में की गई है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है.
कपड़े मांगने के बहाने बुलाया बच्ची को
थाना प्रभारी चरणजीत सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उनके पास 15 फरवरी को मामला दर्ज कराया गया था. मामले की जांच करने के बाद पाया कि आरोपी ने पहले बच्ची को कपड़े मांगने के बहाने बुलाया था. जैसे ही बच्ची गई उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया.
परिवार वालों की शिकायत दर्ज
परिवार वालों को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत शिकायत दर्ज कर ली, जिसके बाद खोजबीन कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर पोक्सो और BNS की संबंधित धाराओं से मामले को दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा है कि परिवार वालों को न्याय दिलाया जाएगा और मामले को गंभीरता से लेते हुए हर ऐंगल की अच्छे से पुष्टि की जाएगी
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस मामले की अन्य जानकारी जुटाने में लगी हुई है. साथ ही जानने की भी कोशिश कर रही है कि इस अपराध में इसके साथ और कौन-कौन शामिल था.
ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में नाबालिग प्रेमी ने गोली मार की प्रेमिका की हत्या… थाने में खुद ही किया सरेंडर
