देश में लगातार लोगों के पास से स्पैम कॉल के आने की शिकायत आ रही थी. लोगों का कहना था कि बार-बार लोग उन्हें कॉल करके परेशान करते हैं. उनके मना करने पर भी उन्हें उसी सें संबंधित चीजें पूछने के लिए वापिस कॉल किया जाता है. इन्हीं मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए (TRAI) टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरटी ऑफ इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने JIO, Airtel, Vodafone idea पर 150 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.
क्यों लगाया गया यह जुर्माना?
TRAI ने यह जुर्माना इसलिए लगाया है क्योंकि कंपंनियों ने 2020 से 2023 में तय नियमों का पालन नहीं करा हैं. इसके साथ ही ग्राहकों की शिकायतों को न तो सही से निपटारा किया हैं न तो स्पैम कॉल वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई की हैं. TRAI का कहना है कि जुर्माना इसलिए नहीं लगाया गया है क्योंकि स्पैम कॉल लोगों को आ रहे थे बल्कि इसलिए लगाया गया है क्योंकि कंपनियों ने अपनी जिम्मेदारी को सही से नहीं निभाया है.
कई मामलों के अनुसार कंपनियों ने कई बार ग्राहकों के शिकायत को दर्ज तो किया लेकिन बिना किसी हल किए इसे बंद भी कर दिया था. नियमों के अनुसार 50 लाख तक का जुर्माना हर लाइसेंस सर्विस एरिया के उल्लंघन पर लगाया जाता है. इसी को देखते हुए इस पेनाल्टी को लगाया गया है.
इस तरीके से कर सकते हैं शिकायत दर्ज
अब आप आसानी से बिना किसी कठिन चरण को फॉलो किए बिना अपनी शिकायत को दर्ज करवा सकते हैं. आपको बस DND पर जाकर अपनी शिकायत को दर्ज करना है. इसके अलावा पहले शिकायत 3 दिन में की जाती थी लेकिन अब यह केवल 7 दिन में पूरी कर दी जाती है.
TRAI ने किए सख्त कानून
- पहले शिकायत आपको तीन दिन के अंदर दर्ज करवानी होती थी लेकिन अब इसके समय को बढ़ाकर 7 दिन कर दिया गया है.
- अगर किसी नंबर के खिलाफ 10 दिन में 5 शिकायत आती है . इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
- सामान्य 10 अंकों वाले नंबर को प्रमोशनल नंबर यूज करने की अनुमति नहीं है.
- सरकारी विभाग, ट्रांजैक्शन, सर्विस कॉल, बैंकिग और वित्तीय सेवाओं के लिए 1600 नंबर सीरीज का उपयोग करना अनिवार्य हैं.
TRAI द्वारा ली गई इस जिम्मेदारी से साफ होता है कि वह स्पैम कॉल और मैसेज को सख्ती से ले रही है. हालांकि, यह काफी जरूरी था क्योंकि स्पैम कॉल के कारण लोग काफी ज्यादा परेशान दिखाई दे रहे थे. बार-बार शिकायत करने पर उनकी परेशानियों के खिलाफ कोई ऐक्शन नहीं लिया जा रहा था. यह उनकी परेशानियों को हल करने की दिशा में काफी अच्छा कदम है.
