रॉबर्ट वाड्रा आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए हैं. कोर्ट ने उन्हें गुरुग्राम स्थित शिकोहपुर लैंड स्कैम से जुडे मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जमानत दे दी है. वाड्रा के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है.

राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा
रॉबर्ट वाड्रा आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए हैं. जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम स्थित शिकोहपुर लैंड स्कैम से जुडे मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जमानत मिल गई है. कोर्ट ने 50 हजार रुपए के मुचलके यानी बेल बॉन्ड और 50 हजार की रकम का एक जमानतदार पेश करने पर उन्हें जमानत दे दी है. रॉर्बट वाड्रा को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जमानत मिल गई है.
कोर्ट ने किया था समन
आपको बता दें कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ दाखिल ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेकर उन्हें समन किया था. जिसके बाद शनिवार को वे कोर्ट में पेश हुए हैं. मामले में सुनवाई के दौरान वाड्रा के वकील ने कहा कि जमानत को लेकर कोई सवाल नहीं बनता है, क्योंकि हम कभी गिरफ्तार नहीं हुए थे, जो हमें रिलीज या फिर रिहा कर दिया जाए.
पूरी रिपोर्ट की जाएगी दाखिल
ED प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत इस जमीन सौदे की जांच कर रही है. आपको बता दें कि कोर्ट के दिए हुए निर्देशों के मुताबिक वाड्रा को राहत के लिए जमानत बांड और मुचलका जमा करना जरूरी था. इस मामले को लेकर ED ने कहा कि मामले में आगे की जांच करते हुए पूरी रिपोर्ट दाखिल की जाएगी. इस मामले को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट ने अगली सुनवाई 10 जुलाई को तय की है.
मुझे न्याय व्यवस्था पर भरोसा
इस दौरान वाड्रा ने कहा कि ED सरकार ने निर्देशों पर काम करती है, लेकिन मुझे न्याय व्यवस्था पर भरोसा है. उन्होंने कहा कि मैं आगे भी जांच में सहयोग करता रहूंगा. मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है. उन्होंने खुद को निडर बताया और कहा कि मुझे छिपने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि मुझे पर ईडी का सामना करना पड़ा रहा है, क्योंकि वह सरकार के इशारों पर काम करती है.
यह भी पढ़ें- कंबोडिया में नौकरी का लालच देकर बनाते थे गुलाम! NIA ने 3 को किया गिरफ्तार; मास्टरमाइंड फरार
