रूस और यूक्रेन के बीच जंग अब खौफनाक मोड़ ले चुकी है. रूस ने यूक्रेन के ऊपर अभी तक 1,000 लंबी दूरी के ड्रोनों से हमला किया है. वहीं यूक्रेन के लगभग 389 ड्रोनों को रूसी सेना ने मार गिराया है.
1.5 घरों की बत्ती गुल
यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध अब काफी खौफनाक मोड़ ले चुका है. रूस ने पिछले 24 घंटों में यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए कई हमले किए हैं. रूसी सेना के हमले ने यूक्रेन के चेर्निहाइव इलाके में मौजूद पावर प्लांट को बुरी तरह से तबाह कर दिया है. यह हमला इतनी खतरनाक था, कि लगभग 1.5 लाख घरों की बत्ती गुल हो गई.
यूक्रेन के ऊपर 1 हजार ड्रोन से हमला
हमले के बाद चेर्निहाइव इलाका पूरी तरह से अंधेरे में डूब गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि उन्होंने पूरी रात यूक्रेन की तरफ से आ रहे लगभग 389 ड्रोनों को मार गिराया है. वहीं यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि रूस ने सोमवार शाम से लेकर अभी तक यूक्रेन के ऊपर लगभग 1 हजार लंबी दूरी के ड्रोन से हमला किया है.
1 की मौत 13 घायल
रूस के हमलों ने यूक्रेन के डिफेंस सिस्टम को हिलाकर रख दिया है. यूक्रेन में रूसी हमलों के बाद चारों तरफ मलबे का ढेर दिखाई दे रहा है. यूक्रेन के विनित्सिया इलाके में काफी नुकसान पहुंचा है. विनित्सिया की गवर्नर ने बताया कि रूसी स्ट्राइक में एक व्यक्ति की मौत भी हुई है. इसी के साथ 13 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. मंगलवार को हुए हमले में शहर की बुनियादी सुविधाओं को काफी नुकसान पहुंचा है.
बिना बिजली-पानी के रह रहे लोग
इस युद्ध में अब रूस यूक्रेन के अनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बना रहा है. चेर्निहाइव में पावर प्लांट पर हुए हमलों का सीधा उद्देश्य यूक्रेन की सप्लाई लाइन को काटना है. रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे इस युद्ध के बीच आम लोग बिना पानी और बिजली के रहने को मजबूर हो रहे हैं. रूसी हमलों के बाद पूरे यूक्रेन में हाई अलर्ट जारी किया गया है.
यह भी पढ़ें- ईरान ने निकाल दी पाकिस्तान की हेकड़ी! होर्मुज में रोक दिया सेलन जहाज; नहीं दी पार करने की परमिशन
