पाकिस्तान के जहाज को ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को पार करने की परमिशन नहीं दी है. ईरान ने खाड़ी की तरफ से कराची जा रहे सेलन जहाज को होर्मुज स्ट्रेट में रोक दिया है, जिसे दोबारा खाड़ी की तरफ भेज दिया गया है.
ईरान ने पाकिस्तान को दिया झटका
पाकिस्तान को ईरान ने बड़ा झटका दिया है. ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में खाड़ी से कराची की तरफ जा रहे जहाज सेलन को रोक दिया है. जिसके चलते जहाज सेलन को दोबारा से खाड़ी में वापस जाना पड़ा है. ईरान के अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान के जहाज को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की परमिशन नहीं दी गई है, जिसके चलते उसे वापस भेज दिया गया है.
जहाज को भेज दिया गया UAE
जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान का यह जहाज संयुक्त अरब अमीरात से पाकिस्तान के कराची की तरफ जा रहा था. अब इस जहाज को होर्मुज स्ट्रेट पार करने की परमिशन नहीं मिली है. काबुल में मौजूद ईरान एंबेसी के एक बयान के मुताबिक इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के नेवी ने पाकिस्तान की ओर जाने वाले जहाज को दोबारा से UAE भेज दिया है.
6850 टन था सामान
रिपोर्ट्स की मानें तो यह जहाज छोटा फीडर कंटेनर जहाज है. यह 2000 में बनाया गया था. इस जहाज में लगभग 6850 टन तक सामान को ले जाया सकता है. रिपोर्टे्स के मुताबिक इस कंटेनर में शारजाह के पास से सामान को लोड किया गया था और यह ओमान के रास्ते से होते हुए होर्मुज से गुजर रहा था. बताया जा रहा है कि जैसे ही IRGC ने कंटेनर जहाज को वॉर्निंग भेजी, तो उसने अपनी रास्ता बदल लिया.
यह भी पढ़ें- ईरान ने इजरायल के ऊपर एक साथ छोड़ीं 220 मिसाइलें! हर घंटे दाग रहा 10 मिसाइलें; कई शहरों में भारी नुकसान
