ali larijani death putin blames usa: रूस ने अली लरिजानी की मौत को अमेरिका और इजरायल द्वारा की गई ‘सोची-समझी हत्या’ बताया है और इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करार दिया है. राष्ट्रपति पुतिन ने ईरान को पूर्ण समर्थन का भरोसा देते हुए खुद को मध्य पूर्व में मध्यस्थ के रूप में पेश किया है.

ali larijani death putin blames usa: ईरान के नेता Ali Larijani की मौत के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है. रूस ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उसने साफ शब्दों में कहा है कि यह एक सोची-समझी हत्या है. रूस ने इसके लिए अमेरिका और इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है. इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ईरान एक संप्रभु देश है. उसके नेताओं के साथ इस तरह की कार्रवाई पूरी तरह गलत है. रूस ने कहा कि किसी भी नेता को नुकसान पहुंचाने या उन्हें खत्म करने की कोशिश स्वीकार नहीं की जा सकती. इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ बताया गया है.
रूस ने इस पूरे मामले को पहले से तय हमला बताया है. उसका कहना है कि यह बिना किसी उकसावे के किया गया सशस्त्र हमला है. रूस ने इसे सीधे तौर पर अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन माना है. साथ ही इसे ईरान की सत्ता को कमजोर करने की कोशिश बताया है. इस बयान से साफ है कि रूस इस मुद्दे को काफी गंभीरता से देख रहा है.
रूस की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता Maria Zakharova ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि रूस बार-बार अमेरिका और इजरायल से हमले रोकने की अपील कर चुका है. उन्होंने बातचीत के जरिए समाधान निकालने पर जोर दिया. रूस का कहना है कि वह मध्य पूर्व में शांति बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाएगा.
इस बीच राष्ट्रपति पुतिन ने ईरान के शीर्ष नेता Ali Khamenei की हत्या को बेहद क्रूर कदम बताया है. उन्होंने इसे “सिनिकल मर्डर” कहा. साथ ही ईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian के प्रति संवेदना जताई है. रूस ने नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei का स्वागत किया है. पुतिन ने खाड़ी देशों के नेताओं से बात कर खुद को मध्यस्थ के रूप में पेश किया है. रूस ने ईरान को हर तरह का समर्थन देने का भरोसा भी दिया है.
