उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, यहां पर एक खेत में महिला और पुरुष के सड़े गले शव संदिग्ध अवस्था में पाए गए है. दोनों के शव के पास में से बाइक, कीटनाशक दवाई और सल्फाल की गोलियां भी मिली है. हालांकि, अभी तक हत्या के सहीं कारणों का पता नहीं लग पाया है. दोनों के शव कालपी कोतवाली के लुंहरगांव की बताई जा रही है.
दरअसल, पुलिस को किसान ने सूचना दी थी कि खेत में से बहुत तेज गंध आ रही है, जिसके बाद पुलिस को दो सड़े गले शव मिले. दोनों की हालत देख कर पुलिस का कहना हैं कि मौत काफी पहले ही हो चुकी थी. जानकारी के अनुसार शव प्रमोद कुमार साहू और 42 वर्षीय पूनम रिश्ते में सास और दामाद लगते हैं. पूरा परिवार गांव में मजदूरी किया करता था. उसी दौरान में दोनों के बीच में मेलजोल ज्यादा हो गया और दोनों के बीच प्यार हो गया.
बताया जा रहा हैं कि दोनों के बीच 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. 27 मार्च से ही महिला लापता थी. हालांकि, दोनों के शव जालौन कैसे पहुंचे अभी तक सामने नहीं आ पाया है. महिला के पति ने अपहरण की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी. मामले की जांच के लिए SP विनय कुमार सिंह ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है ताकि हत्या के सही कारणों का पता लग पाएं.
दोनों के शव को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना हैं कि रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की पीछे की असली वजह का पता लग पाएगा. स्थानीय लोगों में इन दोनों के शव मिलने से तनाव का माहौल है. पूरे गांव में दोनों की चर्चा हो रही है.
ये भी पढ़ें: Varanasi News: इफ्तार के बाद अब गंगा पर ‘शराब पार्टी’, भोले की नगरी में नियमों की उड़ी धज्जियां
