Salman khan defamation case: सलमान खान ने अभिनव कश्यप के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया है. कोर्ट ने डायरेक्टर को सलमान और उनके परिवार पर अपमानजनक बयान देने से फिलहाल रोक दिया है.

Salman khan defamation case: सलमान खान और उनके परिवार से जुड़े एक पुराने विवाद ने अब कानूनी रूप ले लिया है. फिल्म दबंग के डायरेक्टर रहे अभिनव कश्यप के खिलाफ सलमान खान ने मानहानि का केस दर्ज कराया है. यह मामला उन बयानों से जुड़ा है, जो अभिनव कश्यप ने अलग अलग इंटरव्यू और पॉडकास्ट में दिए थे. इन बयानों में उन्होंने सलमान खान की एक्टिंग. उनके व्यवहार. और निजी जीवन को लेकर टिप्पणी की थी. साथ ही उनके परिवार के सदस्यों पर भी आरोप लगाए थे. अब इस मामले में मुंबई की एक अदालत ने हस्तक्षेप किया है. कोर्ट ने सलमान और उनके परिवार को फिलहाल राहत दी है. अदालत ने अभिनव कश्यप को सलमान खान और उनके परिवार के खिलाफ किसी भी तरह की नकारात्मक या अपमानजनक टिप्पणी करने से अस्थायी रूप से रोक दिया है.
कोर्ट में दाखिल याचिका के अनुसार अभिनव कश्यप ने सितंबर से दिसंबर 2025 के बीच करीब 26 वीडियो इंटरव्यू और पॉडकास्ट जारी किए थे. इन सभी में सलमान खान और उनके परिवार के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक बातें कही गई थीं. सलमान खान का कहना है कि इन बयानों से उनकी सार्वजनिक छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है. इसलिए उन्होंने अदालत से स्थायी रोक लगाने की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने 9 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग भी की है. सलमान खान ने यह भी मांग की है कि अभिनव कश्यप बिना किसी शर्त सार्वजनिक रूप से माफी मांगें. इस याचिका में अभिनव कश्यप के अलावा खुशबू हजारे और कुछ बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को भी पक्षकार बनाया गया है.
याचिका में कहा गया है कि अभिनव कश्यप ने सलमान खान और उनके परिवार के खिलाफ झूठे. अपमानजनक और बदनामी फैलाने वाले बयान दिए. उन्होंने सलमान के प्रोफेशनल करियर को लेकर भी गलत दावे किए. एक इंटरव्यू में उन्होंने खान परिवार को दोषी तक कह दिया. इसके अलावा उन्होंने सलमान खान की उम्र. शक्ल और निजी जिंदगी पर भी अभद्र टिप्पणियां कीं. यही नहीं. सलमान के पिता सलीम खान. और उनके भाई अरबाज खान और सोहेल खान के खिलाफ भी अपमानजनक बातें कही गईं. सलमान खान का कहना है कि ऐसे बयानों से न सिर्फ उनकी इमेज खराब हुई है. बल्कि उनके पूरे परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है.
इस मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अभिनव कश्यप के बयानों को प्रथम दृष्टया अपमानजनक. बदनाम करने वाले. गाली गलौज से भरे और किसी की छवि गिराने वाले माना है. अदालत ने कहा कि इस तरह के बयान आम लोगों के सामने किसी व्यक्ति की इज्जत को ठेस पहुंचाते हैं. कोर्ट ने यह भी साफ किया कि किसी भी व्यक्ति को किसी दूसरे व्यक्ति या उसके परिवार के खिलाफ इस तरह की भाषा इस्तेमाल करने की छूट नहीं दी जा सकती. याचिका में यह भी मांग की गई है कि भविष्य में ऐसे किसी भी इंटरव्यू या बयान पर पूरी तरह रोक लगाई जाए. साथ ही सभी विवादित कंटेंट को हटाया जाए.

अगर पूरे विवाद की पृष्ठभूमि देखी जाए तो अभिनव कश्यप ने साल 2010 में आई फिल्म दबंग में सलमान खान के साथ काम किया था. इसके बाद वह दबंग के सीक्वल से भी जुड़े थे. लेकिन बाद में वह उस प्रोजेक्ट से अलग हो गए. इसके बाद उन्होंने सलमान खान और उनके परिवार पर कई आरोप लगाए. कई साल बाद उन्होंने दोबारा इंटरव्यू में सलमान को लेकर आपत्तिजनक बयान देने शुरू कर दिए. अभिनव कश्यप ने आमिर खान और शाहरुख खान पर भी टिप्पणियां की थीं. सलमान खान ने भी एक बार बिग बॉस 19 के दौरान अभिनव को ऐसी बातें न करने की सलाह दी थी. उन्होंने अभिनव को अच्छा लेखक भी बताया था. लेकिन इसके बाद भी विवादित बयान जारी रहे. अब यही मामला अदालत तक पहुंच चुका है.
यह भी पढ़ेंं: मुनीर से लिया टक्कर… पाकिस्तान में पूर्व आर्मी अधिकारी आदिल रजा आतंकी घोषित; बोले- मेरे लिए सम्मान की बात
