संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कबाड़ी से 30 हजार की अवैध वसूली के मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए पूरी एसओजी टीम को सस्पेंड कर दिया है. निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में एक उपनिरीक्षक, दो हेड कांस्टेबल और पांच सिपाही शामिल हैं. एसओजी टीम पर एक कबाड़ी से 30 हजार रुपये वसूलने और उसका कबाड़ रोकने का आरोप लगा है. अब एसओजी का प्रभारी बोबिंद्र शर्मा को बनाया गया है. कबाड़ी की शिकायत के बाद एसपी ने ये कार्रवाई की.
इन पुलिसकमियों पर गिरी गाज
एस पी कृष्ण विश्नोई ने बिलारी मुरादाबाद के कबाड़ी से 30 हजार की अवैध वसूली के मामले में SOG प्रभारी समेत 8 लोगों की पूरी SOG टीम को निलंबित किया है. निलंबित टीम में SOG प्रभारी SI मोहित चौधरी , HC कुलवंत , अरशद, सिपाही अजनबी , आयुष , विवेक ,बृजेश और हिरेश शामिल हैं.
मुरादाबाद के बिलारी के रहने वाले कबाड़ी जफरूद्दीन अपने बेटे आस मोहम्मद के साथ 2 फरवरी की रात को मोबाइल फोन की प्लेट को कट्टे में भरकर संभल के लाडम सराय की ओर जा रहे थे. इसी दौरान एसओजी की टीम ने दोनों की बाइक को रोक लिया. दोनों को संभल कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी चौधरी सराय ले जाया गया. आरोप है कि कबाड़ी पिता-पुत्र को छोड़ने के एवज में 30 हजार रुपये वसूले गए. साथ ही मोबाइल प्लेट का कट्टा अपने पास रख लिया.
कट्टा लौटने की एवज में फिर मांगे पैसे
रात के समय कबाड़ी पिता-पुत्र चले गए लेकिन 3 फरवरी को उन्होंने एसओजी टीम से संपर्क किया और धातु लौटाने की बात कही. मोबाइल प्लेट से भरा कट्टा वापस करने के एवज में SOG टीम कबाड़ी से 40 हजार रुपए की मांग कर रही थी. जिसके बाद कबाड़ी ने एस पी कृष्ण विश्नोई से SOG की शिकायत की थी.
ये भी पढ़ें: अब तो पुलिस भी नहीं रह गई सुरक्षित! आगरा में दरोगा के घर चोरों ने बोला धावा, लाखों का माल किया गायब
