मिडिल ईस्ट में अभी के समय ईरान इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के कारण कई देशों पर असर देखने को मिल रहा है. हालांकि, इस बीच कई अन्य देशों को भी इस जंग में शामिल किया है. साथ ही जिन देशों ने जंग में किसी का साथ नहीं दिया है, वह ईरान के द्वारा स्ट्रेट ऑफ हामूर्ज के बंद होने पर देश में तेल और गैस से सबंधित दिक्कतों को झेल रहे हैं. कई देशों में तो ईधन के न आ पाने के कारण बिजली जा चुकी है.
ऐसे में एक और खबर सामने आ रही है. दरअसल, मिडिल ईस्ट युद्ध तनाव के बीच में सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल-सऊद ने भी अपनी बातों को लोगों के सामने रखा है. उन्होंने कहा हैं कि ईरान पर अब भरोसा करना काफी मुश्किल है. साथ ही उन्होंने पड़ोसी देशों पर ईरान द्वारा किए गए हमलों को लेकर भी कई बातें कहीं है.
विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल-सऊद का कहना हैं कि ईरान के द्वारा अपने पड़ोसी देशों पर किए जाने वाले हमले कोई अचानक लिया हुआ फैसला नहीं था, बल्कि यह एक सोची-समझी रणनीति के तहत में किया जा रहा है. अभी के समय में हुई सारी घटनाएं इसका पुख्ता सबूत है. साथ ही ईरान के द्वारा लिए जाने वाले फैसले देश की शांति और स्थिरता के लिए काफी बड़ा खतरा हैं.
हालांकि, उन्होंने यह उम्मीद जताई कि ईरान उनके इस संदेश को अच्छे से समझेगा और अपने इस व्यवहार को बदलेगा. प्रिंस फैसल ने ईरान को अपने फैसलों पर विचार करने और पड़ोसी देशों पर हमले बंद करने पर विचार करने कहा हैं. अगर वह ऐसा करेंगे, तो देश में शांति बनी रहेगी, वरना इसका अंजाम काफी बुरा झेलना पड़ेगा.
ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी का नो-रिपीट फॉर्मूला: 74 विधायकों का टिकट कटा, परिवारवाद और नए चेहरों का मिश्रण
