गाजियाबाद से हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, यहां पर पैरेंटस ने निजी स्कूल के अचानक ही क्लास का टाइम बढ़ा देने पर सवाल खड़े किए है. इसी वजह से वह स्कूल के खिलाफ में प्रदर्शन के लिए खड़े हुए है.
क्यों किया जा रहा प्रदर्शन
पैंरेट्स का कहना हैं कि स्कूल ने यह फैसला अपनी मर्जी से लिया है. उसने किसी भी बच्चे के पैंरेट्स से इस पर सलाह नहीं ली और अपनी मर्जी से टाइम को बढ़ा दिया है, जिसके बाद में उनका कहना हैं कि ऐसे में बच्चों का टाइम टेबल पूरी तरीके से बिगड़ गया है.
क्या थी पहले टाइमिंग
पहले बच्चों का स्कूल टाइम सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक हुआ करता था, लेकिन अब इसको बदलकर सुबह 9:00 बजे से 3:30 बजे का कर दिया गया है. ऐसे में बच्चों का खेलने से लेकर आराम करने का समय पूरी तरीके से बिगड़ गया है. स्कूल से आने के बाद उनमें बिल्कुल भी हिम्मत नहीं बचती है. छोटे बच्चों पर इसका असर काफी ज्यादा पड़ रहा है. अगर ऐसा ही रहा तो उनके शारीरिक विकास में दिक्कत देखने को मिल सकती है.
नहीं रुकेगा प्रदर्शन
पैरेंट्स के प्रदर्शन पर अभी तक लेकिन मैनेजमेंट की तरफ से कुछ तथ्य सामने नहीं आया है. इंडियन पैरेंट् एसोसिएशन भी मामले पर अब नजर डालते हुए दिखाई दे रहा हैं. वहीं प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना हैं कि अगर जल्द ही कुछ फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन ऐसे ही चलता रहेगा. मांगों को पूरा करें और बताए कि उन्होंने यह फैसला क्या सोच कर लिया है.
ये भी पढ़ें: Varun Dhawan की बेटी हिप डिस्प्लेसिया से जूझ रही, जानिए कितनी गंभीर है यह बीमारी
