वरुण धवन हाल ही में लोगों के बीच में काफी चर्चा में दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, इस बार वह किसी फिल्म या मीम के लिए नहीं बल्कि अपनी बेटी के कारण चर्चा में है. दरअसल, वरुण धवन ने बताया कि उनकी बेटी हिप डिस्प्लेसिया से जूझ रही है. इस बीमारी को डिवेलपमेंटल डिस्प्लेसिया ऑफ द हिप (DDH) भी कहते हैं. इस खबर के फैलते ही उनके चाहने वाले चिंता में आ गए. साथ ही वह यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर यह बीमारी क्या है.
क्या होता है इस बीमारी में
डिवेलपमेंटल डिस्प्लेसिया ऑफ द हिप स्थिति में बच्चे की हिप जॉइंट का सही से विकास नहीं हो पाता है. यानी कि जांघ की हड्डी का ऊपर वाला हिस्सा हिप सॉकेट में मजबूती से फिट नहीं होता है. इसमें या तो यह फिटिंग ढीली या अपनी जगह से डिस्लोकेट होती है. कई बार बच्चों में यह समस्या ठीक हो जाती है, लेकिन कई बार यह समस्या बढ़ जाती है. अगर बच्चे में ही यह दिख जाए तो बिना किसी दिक्कत ऑपरेशन के ठीक किया जा सकता है, लेकिन अगर यह समस्या उम्र बढ़ने पर भी रहती है, तो ठीक करना काफी मुश्किल हो सकता है.
समस्या को इग्नोर करने पर क्या होता है?
वैसे तो डॉक्टर इस समस्या को शुरू में ही पहचान लेते हैं, लेकिन कई बार माता-पिता से चूक हो जाती है. अगर यह समस्या इन्नोर होती है तो बच्चे के बड़े होने पर इन समस्या का सामना करना पड़ेगा.
पैरों की लंबाई असमान होना
एक पैर का सीमित हिलना
घुटनों के मुड़ने में दिक्कत
जांघ के झुर्री (thigh folds) में असमानता दिखना.
वहीं, अगर बीमारी देर से पता चले तो बच्चे अजीब तरीके से चल सकते हैं. इसके अलावा उनका एक पैर छोटा भी देखने को मिल सकता है. हालांकि, जरूरी नहीं है कि ऊपर लिखी हुई सारी बातें ही इस बीमारी में दिखाई देगी. कई बार व्यक्ति को इनमें से एक ही लक्षण दिखाई देंगे. कई बार दो.
ये भी पढ़ें: क्या PM कभी छुट्टी पर जाते हैं? जानें प्रधानमंत्री के काम करने का पूरा तरीका
