हम सभी को हफ्ते में एक छुट्टी तो जरूर मिलती है. अगर एक छुट्टी न मिले तो हम पूरी तरीके से परेशान और जॉब छोड़ने की बात करने लगते हैं. वहीं, त्यौहार में भी आम लोगों को छुट्टी देना कंपनी वालों के लिए काफी जरूरी होता है. हालांकि, इसी बीच एक बात ने काफी तेजी पकड़ी है.
दरअसल, जंग चलने की वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने वीक ऑफ रद्द करने की बात की है. इसी बीच एक सवाल उठ रहा हैं कि क्या अमेरिका की तरह भारत के प्रधानमंत्री को भी छुट्टी मिलती है या नहीं. आइए जानते हैं.
दरअसल, भारत में प्रधानमंत्री का काम एक निरंतर जिम्मेदारी के रूप में माना जाता है. इसका अर्थ यह हैं कि प्रधानमंत्री हर समय ड्यूटी पर रहते हैं. केवल अभी के ही नहीं बल्कि पूर्व में रहे सभी प्रधानमंत्री ने कार्यभार निरंतर चलाया है. किसी को भी आज तक छुट्टी नहीं मिली है.
यानी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में सत्ता में आने के बाद से एक भी दिन की छुट्टी पर नहीं रहे. जानकारी के अनुसार उन्हें रोजाना 18 से 19 घंटे का काम करना पड़ता था. इसके अलावा कई कार्यक्रमों में शामिल हुए है. हालांकि, बात करें अमेरिका के राष्ट्रपति की तो हो सकता हैं कि वहां पर राष्ट्रपति को छुट्टी जाती हो. कई बार लेकिन वॉर या संकट पड़ने पर छुट्टी रद्द भी हो जाती है.
