एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार की अचानक से तबीयत बिगड़ गई. उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक शरद पवार को सांस लेने में दिक्कत हो रही है.
शरद पवार अस्पताल में भर्ती
एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार की अचानक से तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है. शरद पवार की तबीयत खराब होने के कारण वे पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती हैं. जानकारी के मुताबिक शरद पवार को खांसी और बुखार की शिकायत है. इन्हीं के चलते उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है. शरद पवार दिवंगत अजित पवार के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे.
अजित पवार की तेरहवीं में होने वाले थे शामिल
जानकारी के मुताबिक शरद पवार दिवंगत नेता अजित पवार के तेरहवीं समारोह में शामिल होने वाले थे, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण उन्हें यह कार्यक्रम को रद्द करना प. शरद पवार की सोमवार को अचानक से बारामती में तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद उन्हें तुरंत ही बारामती से पुणे ले जाया गया. पुणे में शरद पवार को रूबी डॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है.
सांस लेने में हो रही पवार को दिक्कत
शरद पवार के कार्यालय ने जानकारी देते हुए बताया है कि उन्हें बुखार और खांसी की काफी शिकायत है, जिसके कारण उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है. सोमवार यानी आज बारामती तालुका के काठेवाड़ी में अजित पवार की तेरहवीं पुण्यतिथि को मनाया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक शरद पवार को सुबह से ही तबीयत खराब है. जिसके चलते डॉक्टरों की एक टीम सुबह ही उनके घर पहुंच गई थी.
शरद की बेटी भी उनके साथ
डॉक्टरों ने शरद पवार को अस्पताल में भर्ती करने का फैसला किया है. शरद पवार के साथ में उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले भी उनके साथ में हैं. शरद परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्हें खांसी और कफ की दिक्कत के कारण सांस लेने में तकलीफ हो रही है, इसी कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. माना जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार शरद पवार की सेहत ठीक नहीं है.
