share market crash today: शेयर बाजार में गुरुवार को अचानक गिरावट आई, सेंसेक्स 1200 अंक और निफ्टी 365 अंक फिसल गए. इस तेज क्रैश में निवेशकों के करीब 7 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति घट गई है.

share market crash today: गुरुवार का दिन शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए बहुत भारी रहा. कारोबार की शुरुआत अच्छी हुई थी. लेकिन आखिरी घंटे में अचानक बिकवाली तेज हो गई. देखते ही देखते बाजार में अफरा-तफरी मच गई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 1200 अंकों से ज्यादा गिरकर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ. इस तेज गिरावट के कारण निवेशकों की करीब 7 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति साफ हो गई. सुबह तक जो माहौल ठीक लग रहा था. वही दिन के अंत में पूरी तरह बदल गया. बाजार की चाल ने सबको चौंका दिया.
सेंसेक्स ने सुबह करीब 83969 के स्तर से कारोबार शुरू किया था. कुछ समय तक हल्की तेजी भी दिखी. इसके बाद अचानक बिकवाली बढ़ने लगी. दिन के अंत में सेंसेक्स 1236 अंक टूटकर लगभग 82498 पर बंद हुआ. इससे एक दिन पहले यह करीब 83734 पर बंद हुआ था. निफ्टी ने भी 25873 के पास शुरुआत की थी. लेकिन बाजार बंद होते समय यह 365 अंक गिरकर लगभग 25454 पर आ गया. पिछला बंद स्तर करीब 25819 था. आखिरी एक घंटे में आई तेज गिरावट ने पूरे दिन की तेजी खत्म कर दी.
इस गिरावट का सीधा असर निवेशकों की कुल संपत्ति पर पड़ा. शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप काफी घट गया. एक दिन पहले यह करीब 472 लाख करोड़ रुपये था. जो गिरकर लगभग 465 लाख करोड़ रुपये रह गया. यानी कुछ ही घंटों में करीब 7 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए. बाजार में ज्यादातर सेक्टर लाल निशान में रहे. बैंकिंग. मेटल. ऑटो और आईटी शेयरों में जोरदार बिकवाली देखी गई. तीन दिन से चल रही तेजी की रफ्तार पर भी पूरी तरह ब्रेक लग गया.
बाजार में गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण मुनाफावसूली माना जा रहा है. लगातार चढ़ने के बाद निवेशकों ने मुनाफा निकालना शुरू कर दिया. इसके अलावा आईटी शेयरों में तेज बिकवाली ने भी दबाव बनाया. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की खबरों ने भी बाजार की धारणा कमजोर की. कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल से निवेशकों की चिंता और बढ़ गई. इन सभी कारणों ने मिलकर सेंसेक्स और निफ्टी को संभलने का मौका नहीं दिया.
बड़ी कंपनियों के शेयर भी गिरावट से नहीं बच पाए. मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और गौतम अडानी की अडानी पोर्ट्स के शेयर कमजोर होकर बंद हुए. लार्जकैप में इंडिगो एयरलाइंस. महिंद्रा एंड महिंद्रा. ट्रेंट लिमिटेड. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर टूटे. मिडकैप में हिंदुस्तान पेट्रोलियम. पेटीएम और गोदरेज प्रॉपर्टीज में भी तेज गिरावट देखने को मिली है.
