उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार का जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान लगातार प्रभावी मॉडल बनकर उभर रहा है. मंगलवार को आयोजित किए गए शिविर में लगभग एक दिन में 7876 लोगों ने हिस्सा लिया है.
प्रभावी मॉडल बन रहा जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार लगातार लोगों के हितों को लेकर काम कर रही है. सीएम धामी ने राज्य में कई ऐसी योजनाएं शुरू की हैं, जिनका फायदा सीधे तौर पर आम जनता को हुआ है. जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान उत्तराखंड में एक नया और प्रभावी मॉडल बनकर उभर रहा है. इस अभियान के तहत आम जनता और सरकार के बीच की दूरी कम हो गई है.
एक दिन में 7876 लोगों की भागीदारी
उत्तराखंड की जनता की शिकायतों का तुरंत समाधान करने और सुशासन को जमीन पर लाने में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान लगातार प्रभावी मॉडल बनकर सामने आ रहा है. मंगलवार को लगभग 7876 नागरिकों ने इस अभियान के तहत लगने वाले शिविरों में हिस्सा लिया है. जिससे इसके प्रभाव और भरोसे का अंदाजा साफ तौर से लगाया जा सकता है.
अब तक हो चुका 408 शिविरों का आयोजन
इस खास अभियान की मदद से सरकार और जनता के बीच की दूरी तो कम हुई ही है, वहीं इसी के साथ शासन के प्रति लोगों का भरोसा भी मजबूत हो गया है. इस कार्यक्रम ने प्रशासन और नागरिकों के बीच की दूरी को बेहद कम किया है. आपको बता दें कि मंगलवार तक जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत कुल 408 शिविरों को आयोजित किया जा चुका है.
3,30,461 नागरिक ले चुके हिस्सा
उत्तराखंड राज्य द्वारा आयोजित किए जाने वाले इन शिविरों में अब तक कुल 3,30,461 नागरिक हिस्सा ले चुके हैं. अभियान के दौरान आयोजित इन शिविरों में लगभग 33,529 शिकायतें और प्रार्थना पत्र मिले. नागरिकों द्वारा की गई शिकायतों में से लगभग 22,675 मामलों का निस्तारण भी किया जा चुका है. आपको बता दें कि सिर्फ एक दिन में लगभग 783 नए प्रार्थना पत्र मिले, जिनमें से 502 मामलों में मौके पर ही समाधान कर दिया गया.
योजनाओं से अभी तक 1,79,169 नागरिकों को फायदा
आपको बता दें कि इसके अलावा कई प्रमाण पत्रों और शासकीय सेवाओं के लिए टोटल 43,975 आवेदन मिले हैं. जानकारी के मुताबिक अभी उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अभी तक लगभग 1,79,169 नागरिकों को फायदा मिल चुका है. इन लोगों में एक दिन में 3,922 नए लाभार्थी भी शामिल हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का साफ कहना है कि सरकार और जनता के बीच किसी भी तरह की कोई दूरी नहीं होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें- संदूक के अंदर मिला 99 साल की बुजुर्ग का शव, लूट के बाद कर दी महिला की हत्या, दूध वाले ने खोल दिया राज
