आज के समय में लोगों में फेमस होने की सनक चढ़ते हुए दिखाई देती है. हाल ही में एक ऐसी वारदात सामने आ रही है, जिसने लोगों के दिलों में शंका पैदा कर दिया है. दरअसल, एक युवक ने अपनी ही पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया था, जिसके बाद आरोपी कई दिनों से फरार चल रहा था. हालांकि, पुलिस ने उसे पकड़ लिया है, लेकिन पूछताछ के दौरान उसने कई बातों का खुलासा किया, जिससे पूरा परिवार सन रह गया है. मामला मध्य प्रदेश के रीवा का है.
7 महीने पहले ही हुई शादी
दरअसल, आरोपी की शादी अभी 7 महीने पहले ही हुई थी. 12 दिसंबर 2025 की रात में उसने पत्नी की बिना किसी जानकारी के एक अश्लील वीडियो रिकार्ड कर लिया था. वीडियो करीब 13 मिनट 14 सेकंड का है. पीडिता ने बताया कि उसको इस चीज का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उसका पति उसके साथ ऐसा करेगा.
पति ने अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था. साथ ही पति ने बिना किसी की शर्मलाज किए वीडियो को अपने रिश्तेदारों को भी भेज दिया है. जैसे ही सोशल मीडिया और रिश्तेदारों के पास यह वीडियो गया पीडिता को कॉल आने लगे. उसके बाद पीडिता ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था. पति काफी दिनों से गायब चल रहा था लेकिन 12 फरवरी 2026 को वह धारदार हथियार को लेकर अपने परिवार को धमकाने के लिए चला गया था. हालांकि, परिवार वालों ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
पूछताछ में बताए चौंकाने वाली बातें
पूछताछ करने पर आरोपी ने कहा कि उसको किसी भी तरीके का कोई रिग्रेट नहीं है. उसने ऐसा फेमस होने के लिए किया था. दरअसल, वह पोर्न साइटस को इतना ज्यादा देखता था कि उसी के किरदार की तरह बनाना चाहता था. इसीलिए उसने लोगों के बीच फेमस होने के लिए ऐसा किया था. बीवी ने पति पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है. पीडिता ने कहा कि मेरे पति ने मुझे कहीं का नहीं छोड़ा है. इसी कारण से ऐसे दरिंदे पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो.
ये भी पढ़ें: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने युवतियों को किया संबोधित, कहा – दुर्गा बनो, काली बनो, बुर्केवाली मत बनो!
