पंजाब के होशियारपुर जिले में एक 99 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई. आरोपी ने महिला के शव को घर के अंदर एक लोहे के संदूक में छिपा दिया. पुलिस मामले में लगातार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.
99 साल की बुजुर्ग की हत्या
पंजाब के होशियारपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिले के चब्बेवाल क्षेत्र के भाम गांव में एक लूटपाट के इरादे से एक 99 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई. जिसके बाद में महिला के शव को घर के अंदर मौजूद एक लोहे के संदूक के अंदर भर दिया. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में गांव के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
घर में अकेली रहती थी महिला
पुलिस ने जिस युवक के खिलाफ हत्या और लूट के मामले में मुकदमा दर्ज किया है, वह फिलहाल अभी फरार बताया जा रहा है. मृत बुजुर्ग महिला की पहचान जोगिंदर कौर के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि महिला अपने घर में अकेली रहती थी. इस घटना का खुलासा बुधवार शाम के समय पर हुआ. रोज की तरह दूध देने आए एक व्यक्ति ने देखा कि पिछले दिन दरवाजे पर रखी गई दूध की बोतल वैसी ही रखी हुई है.
दूध वाले ने दी पड़ेसियों को जानकारी
दूध देने वाले व्यक्ति को जब यह स्थिति सामान्य नहीं लगी, तो उसके इस बात की पड़ोसियों को जानकारी दी. जिसके बाद पड़ोसियों ने महिला की तलाश शुरू कर दी. जब पड़ोसियों ने घर के अंदर देखा, तो महिला का शव लोहे के संदूक के अंदर पैक था. पुलिस ने बताया कि महिला के शव के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि बुजुर्ग के ऊपर किसी भारी चीज से हमला करके उसकी हत्या की गई है.
गांव के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि मामले की शुरुआती जांच में लूटपाट की आशंका जताई जा रही है. पुलिस का मामले को लेकर मानना है कि आरोपी चोरी के इरादे से घर के अंदर घुसा था और चोरी के दौरान बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी. जिसके बाद में सबूतों को छिपाने के लिए उसके शव को संदूक के अंदर बंद करके रख दिया. पुलिस ने इस हत्या के मामले में गांव के एक डेनियल नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.
यह भी पढ़ें- क्रिकेट मैच के दौरान उड़ती हुई आई मौत, मधुमक्खियों के झुंड ने किया मैदान पर हमला, अंपायर की मौत और कई खिलाड़ी घायल
