Gold and Silver Price Surge in India: आज के समय में महंगाई नई ऊंचाइयों को छू रही है. ऐसे में सोना और चांदी की कीमतें भी बेकाबू हो चुकी हैं. लगभग रोज ही हमें सोना और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल जाती है. आज के समय में कई बड़े एक्सपर्ट भी यह मान रहे हैं, कि सोने-चांदी के दामों में लंबे समय तक के लिए उछाल आ सकता है. इन धातुओं की कीमतें आए दिन नई ऊंचाइयों को छूते हुए रिकॉर्ड तोड़ रही हैं.
एक दिन में 17 हजार रुपए बढ़ी चांदी की कीमत
शुक्रवार यानी कि कल एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में काफी तेजी आई है. कमोडिटी मार्केट में बिजनेस बंद होने तक 5 मार्च वायदा को लेकर चांदी की कीमतों में लगभग 17,145 रुपए का उछाल आकर यह लगभग 2,40,935 रुपए पर पहुंच गई थी. हालांकि आपको बता दें कि चांदी दिन के कारोबार के दौरान 19,000 रुपए का उछाल आकर लगभग 2,42,000 रुपए एक किलो तक पहुंच गई थी. यह इसका अब तक का ऑल टाइम हाई लेवल है.
सोने की कीमतों में काफी उछाल
चांदी के साथ ही सोने की कीमत में भी काफी ज्यादा उछाल देखने को मिला है. एमसीएक्स पर कल तक 5 फरवरी वायदा के लिए 10 ग्राम यानी 1 तोला सोने की कीमत में 70 रुपए का उछाल आकर यह 1,39,940 रुपए तक पहुंच गई है. इसी कीमत में जबकि दिन के कारोबार के दौरान 1,200 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई थी. सोने ने भी कल अपना ऑल टाइम हाई लेवल को छू लिया था.
एक हफ्ते में बढ़ गई काफी कीमत
अगर देखा जाए तो पिछले एक हफ्ते में सोना और चांदी दोनों धातुओं की कीमतों में काफी ज्यादा उछाल आया है. अब ऐसा लग रहा है कि यह आम आदमी की पहुंच से काफी बाहर हो चुका है. 19 दिसंबर को 1 तोला सोने की कीमत 1,34,196 रुपए थी, लेकिन आज 1 तोला सोना लगभग 1 लाख 40 हजार रुपए का हो चुका है. इसका मतलब यह है कि एक हफ्ते में सोने की कीमतों में लगभग 6,000 रुपए की गजब उछाल आई है.
चांदी की कीमत में भी भारी उछाल
पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमतों में उछाल के साथ में चांदी भी काफी ज्यादा महंगी हुई है. 19 दिसंबर को एक किलो चांदी की कीमत लगभग 2 लाख 8 हजार रुपए के आस पास थी. लेकिन वहीं आज इसकी कीमत लगभग 2 लाख 40 हजार रुपए के करीब हो चुकी है. पिछले एक हफ्ते में चांदी की कीमत में 32 हजार रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है.
क्यों बढ़ रहे चांदी और सोने के दाम?
वैश्विक स्तर पर चांदी और सोने की कीमत अपने हाई लेवल पर आ गई है. जिसके कारण घरेलू बाजार में भी इनकी कीमत बढ़ रही है. इसी के साथ गोल्ड और सिल्वर ETF में निवेश करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. डॉलर के कमजोर होने और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर कटने की उम्मीदें भी बढ़ी हैं, जिसके कारण सोना-चांदी की मांग काफी बढ़ गई है. इन्हीं कारणों के चलते इन धातुओं की कीमतों में काफी ज्यादा उछाल देखा जा रहा है.
हमें क्या करना चाहिए?
विशेषज्ञों का कहना है कि सोने और चांदी की मांग ऐसे ही बनी रहेगी, लेकिन शॉर्ट टर्म में इसमें फायदा देखा जा सकता है, और गिरावट आ सकती है. एक्सपर्टस का कहना है कि ऐसे में जो भी पैसे लगा रहे हैं, उन्हें काफी सोच-समझकर निवेश करना चाहिए. ऐसे में लोग गोल्ड और सिल्वर फिजिकल न खरीदकर, ETF के जरिए हर हफ्ते और महीने में इसे खरी सकते हैं. जिससे धीरे-धीरे करके इसमें ज्यादा पैसा लगा सकते हैं.






