India New Year 2026 major changes: भारत में लोग इन दिनों नए साल का स्वागत काफी उत्साह और तेजी के साथ में कर रहे हैं. साल 2025 के समाप्त होने में सिर्फ कुछ दिन ही बचे हैं. ऐसे में लोग नए साल से कई नई चीजों की शुरूआत करने को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. इसी बीच देश में कुछ ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं, जो आपकी जेब पर भी काफी ज्यादा असर डाल सकते हैं. 1 जनवरी से पूरे देश में कुछ बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. आइए आपको नए साल से होने वाले कुछ बड़े बदलावों के बारे में बताते हैं.
1. आधार और पैन को कराना होगा लिंक
जैसे ही देश में नया साल शुरू होगा, उस दिन से देश में कुछ नए नियम और बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक कराने की लास्ट डेट दिसंबर के लास्ट में समाप्त हो जाएगी. अगर किसी वजह से आप इन्हें लिंक नहीं करा पाते हैं, तो ये 1 जनवरी से ही इनएक्टिव हो जाएंगे. जिसके बाद आप आईटीआर रिफंड, रिसिप्ट और बैंकिंग सुविधाओं का लाभ लेने में सक्षम नहीं रह जाएंगे. अगर आपका पैन कार्ड इनएक्टिव हो जाता है, तो इस वजह से कई सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं ले पाएंगे.
2.सिम और मैसेजिंग के साथ सख्त होंगे UPI के नियम
नए साल की शुरूआत के साथ ही बैंक UPI और डिजिटल पेमेंट के नियमों में भी बदलाव हो रहा है. इन नियमों को पहले से ज्यादा सख्त किया जा रहा है. फ्रॉड और ठगी जैसी गतिविधियों को रोकने के लिए सिम के वेरिफिकेशन के नियमों को सख्त किया जा रहा है. इस बदलाव को व्हाट्सऐप, टेलीग्राम और सिग्नल के जरिए होने वाले फ्रॉड्स को रोकने के उद्देश्य के साथ किया जा रहा है.
3.कम होंगी लोन की दरें
भारत में नए साल से कई बैंक लोन की दरों को कम कर रही हैं. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और एचडीएफसी जैसे बैंकों ने लोन की करें कम करने का फैसला किया है. यह नियम 1 जनवरी से लागू होने जा रहा है. इसी के साथ में जनवरी से नई फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरों को भी लागू किया जाएगा. यह फैसला आपके इनवेस्मेंट को काफी ज्यादा प्रभावित कर सकता है.
4.LPG सिलेंडर के रेट में होगा बदलाव
LPG गैस सिलेंडर के दामों में हर महीने में बदलाव होता है. नए साल यानी 1 जनवरी से LPG सिलेंडर के दामों में गिरावट या उछाल देखी जा सकती है. अगर इस तरह का कोई बदलाव होता है तो आपकी जेब पर भी असर पड़ सकता है.
5.AFT, CNG और PNG में हो सकता है बदलाव
हर महीने LPG के साथ में AFT, CNG और PNG के दामों में भी बदलाव आता है. नए साल से AFT (जेट फ्यूल), CNG और PNG के दामों में भी काफी ज्यादा बदलाव आ सकता है. ATF को ज्यादातर जेट फ्यूल भी कहा जाता है. यह काफी ज्यादा तेज फ्यूल होता है. ATF के घरेलू और इंटरनेशनल दाम अलग-अलग तय किए जाते हैं.
6.इनकम टैक्स एक्ट
हालांकि नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 नए साल यानी 1 जनवरी 2026 से पूरी तरह लागू नहीं किया जा रहा है, लेकिन सरकार जनवरी महीनें में नए ITR फॉर्म और नियमों को नोटिफाई करने की कोशिश कर रही है. जो एक अप्रैल 2026 से यानी वित्त वर्ष 2026-2027 से लागू हो जाएगा. यह एक्ट देश के पुराने टैक्स कानून इनकम टैक्स एक्ट 1961 की जगह पर लागू किया जाएगा. नए नियमों में ITR फॉर्म को काफी सरल बनाया जा सकता है.
7.8वां वेतन आयोग हो सकता है लागू
नए साल के आने के साथ ही लोगों के अंदर यह उम्मीद भी आ रही है कि सरकार का 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी से प्रभावी हो सकता है. इस नियम को लागू होने में कुछ समय भी लग सकता है. देश में लागू 7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को समाप्त होने वाला है.
8.किसानों के लिए बदलेंगे नियम
किसानों को लेकर भी नए नियमों को जारी किया जा जाएगा. यूपी में किसानों को प्रधानमंत्री किसान योजना का फायदा लेने के लिए अब यूनिक ID की जरूरत पड़ेगी. प्रधानमंत्री किसान फसल बीमा योजना में अगर किसी प्रकार का जंगली जानवर किसी किसान की फसल को खा जाता है और उसकी रिपोर्ट 72 घंटों के अंदर कर दी जाती है, तो अब इस नियम के तहत उस फसल के नुकसान की रिकवरी की जा सकेगी.
9.बढ़ जाएगी आपकी फेवरेट कार की कीमत
नए साल यानी 1 जनवरी से देश में कई फेमस ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने वाहनों की कीमतों को बढ़ाने जा रही हैं. कई फेमस कंपनियों ने यह कहा है कि उनके द्वारा बनाई जाने वाली गाड़ियों की कीमत में काफी बढ़ोत्तरी आ सकती है. भारत में निसान, BMW, JSW MG Motors, RENAULT और एथर एनर्जी जैसी कंपनियों ने अपनी गाड़ियों के दामों को 3,000 रूपए से 3% तक की कीमत बढ़ाने को कहा है. इन कंपनियों के साथ ही टाटा मोटर्स और होंडा मोटर्स जैसी कंपनियां भी अपने वाहनों की कीमत बढ़ाने को लेकर संकेत दे रही हैं.









