Ankit Baliyan CCTV: शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की दिनदहाड़े हत्या का 89 सेकंड का CCTV फुटेज सामने आया है. गोगी गैंग का नाम सामने आ रहा है. पुलिस जांच में जुटी है.
Ankit Baliyan Murder: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में मशहूर हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है. मोहल्ला आर्यपुरी की नाल पटरी पर हुई इस वारदात के 89 सेकंड के वीडियो में हमलावरों की पूरी करतूत कैद हुई है.
अंकित बालियान जिम से निकलकर जैसे ही अपनी कार के पास पहुंचे, तभी दो बाइकों पर आए चार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ 18 राउंड फायरिंग कर दी। सिर में गोली लगने के कारण सिंगर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
CCTV में कैद हुई वारदात
फुटेज में साफ दिख रहा है कि जिम से बाहर निकलते ही घात लगाए बैठे चार हमलावरों ने बिना संभलने का मौका दिए दनादन गोलियां बरसा दीं और वारदात को अंजाम देकर चंद सेकंड में फरार हो गए.
गोगी गैंग का एंगल
हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर गोगी गैंग के नाम से एक कथित पोस्ट वायरल हो रही है, जिसके बाद पुलिस और जांच एजेंसियां संगठित अपराध व गैंगवार के एंगल से भी मामले की पड़ताल कर रही हैं.
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस आसपास के रास्तों के CCTV खंगाल रही है ताकि हमलावरों के भागने का सटीक रूट ट्रैस किया जा सके। संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.
इलाके में तनाव व शोक
हरियाणवी संगीत जगत में पहचान रखने वाले अंकित बालियान की हत्या से प्रशंसकों और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश और शोक व्याप्त है.
