मानसून ने लगभग पूरे देश को कवर कर लिया है. हालांकि इस साल मानसून सामान्य तौर से एक दिन की देरी के साथ आया है. मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है.

मानसून ने कवर किया देश
सामान्य तौर पर मानसून 8 जुलाई तक पूरे देश में पहुचता है, लेकिन इस बार मानसून एक दिन देरी से देश में पहुंचा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को घोषणा की है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है. मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून की रफ्तार काफी एक्टिव रही है. उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में शुरुआती देरी हुई है, लेकिन हाल के दिनों में हुई तेज बारिश और मौसमी सिस्टम के कारण पूरे देश को कवर कर लिया है.
पूरे भारत में फैला मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक 9 जुलाई को उत्तर अरब सागर के बचे हुए हिस्सों जैसे राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के बाकी क्षेत्रों में फैलते हुए मानसून पूरे भारत में फैल गया है. जानकारी के मुताबिक इस साल मानसून ने सामान्य स्थिति से एक दिन देरी से देश को कवर किया है. आपको बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत ज्यादातर 1 जून के आसपास के केरल से होती है.
काफी जरूरी है मानसूनी वर्षा
केरल के बाद धीरे-धीरे मानसून देश के अलग-अलग हिस्सों में आगे बढ़ता है. आपको बता दें कि मानसूनी वर्षा खेती, पेय जल उपलब्धता और जलाशयों के जलस्तर के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है. अब मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है और लगातार भारी बारिश देखने को मिल रही है. राजधानी दिल्ली में भी बीते 2 दिनों से लगातार बारिश देखने को मिल रही है.
यह भी पढ़ें- ‘ज्यादातर लोग बीजेपी से जुड़े…’, दान चोरी मामले में अखिलेश का बड़ा बयान; बोले- बड़े लोगों को बचाया जा रहा
