KGMU Case: केजीएमयू की महिला रेजिडेंट के धर्मांतरण और यौन शोषण के मामले में एसटीएफ ने जांच पड़ताल तेज कर दी है. शनिवार को एसटीएफ की टीम ने केजीएमयू में छानबीन की. खबर है कि पूरे मामले से संबंधित दस्तावेज भी खंगाले गए. सूत्रों के मुताबिक टीम ने आरोपी डॉ. रमीज के बारे में पूछताछ की. STF ने आरोपी डॉ. रमीज के बारे में पूछताछ की और इसके अलावा पूरे मामले से संबंधित दस्तावेज भी खंगाले. पुलिस टीम ने आरोपी के करीबियों के बारे में जानकारी हासिल की. इस मामले में पैथोलॉजी विभाग के कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई.
डॉ. परवेज और रमीज के संबंधों की होगी जांच
जांच एजेंसियां आगरा में डॉ. परवेज और रमीज के संबंधों की दिशा में भी छानबीन कर रही हैं. दोनों के कनेक्शन को देखते हुए इस संबंध में परवेज के बयान भी लिए जा सकते हैं. जल्द ही एसटीएफ अब जेल में रमीज और उसके माता पिता से पूछताछ करेगी. तीनों के बयान के आधार पर गिरोह में शामिल लोगों के बारे में पता लगाया जाएगा. रमीज 16 दिन तक पुलिस की गिरफ्त से दूर था. इस दौरान वह कहां-कहां गया और किन लोगों ने उसकी मदद की, इसके बारे में एसटीएफ पता लगाएगी.
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में 17-23 जनवरी तक सर्द का कहर, , बारिश-बर्फबारी और कोहरे का अलर्ट जारी!
रिपोर्ट शासन को सौंपी
एसटीएफ ने पूरे मामले की सीक्रेट रिपोर्ट शासन को सौंप दी. सर्विलांस के जरिए कुछ संदिग्ध एसटीएफ के रडार पर हैं. रमीज और छांगुर के बीच का कनेक्शन भी खंगाला जा रहा है. रमीज और उसके पिता के बैंक खातों से हुई संदिग्ध लेनदेन का ब्योरा भी निकलवाया गया है.
विश्व हिंदू परिषद ने किया था प्रदर्शन
लखनऊ में किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालयमें कथित अवैध धर्मांतरण गतिविधियों के आरोप को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने 16 जनवरी को हजरतगंज में विरोध प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और ‘लव जिहाद बंद करो’ जैसे नारे लगाए.
