नई दिल्ली:देश में हर साल लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं। समय पर इलाज न मिलने की वजह से बड़ी संख्या में जानें चली जाती हैं। इसी गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक ऐतिहासिक और मानवीय फैसला लिया है। अब सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को देशभर में 1.5 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। यह सुविधा दुर्घटना के बाद अधिकतम 7 दिनों तक उपलब्ध होगी। साथ ही सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिकों को सरकार की राहवीर योजना के तहत 25 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। इस फैसले को सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा सुधार माना जा रहा है, जिससे न केवल जान बचाने में मदद मिलेगी बल्कि आम नागरिकों को भी मदद के लिए आगे आने का प्रोत्साहन मिलेगा।
सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ा कदम
केंद्र सरकार सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। भारत में सड़क हादसे केवल एक ट्रैफिक समस्या नहीं बल्कि एक गंभीर सामाजिक और सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट बन चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक, हर साल देश में लाखों दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें हजारों लोग अपनी जान गंवा देते हैं या जीवनभर के लिए दिव्यांग हो जाते हैं। सरकार का मानना है कि दुर्घटना के बाद गोल्डन ऑवर में अगर घायल को सही इलाज मिल जाए, तो उसकी जान बचाई जा सकती है। इसी सोच के तहत यह कैशलेस इलाज योजना लाई गई है।
1.5 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज, कैसे काम करेगी योजना
नई योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में 1.5 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। यह इलाज दुर्घटना के बाद 7 दिनों तक मान्य होगा। इलाज का खर्च इंश्योरेंस कंपनियां वहन करेंगी जिन मामलों में बीमा नहीं होगा, वहां खर्च सरकार रोड सेफ्टी फंड से उठाएगी घायल व्यक्ति या उसके परिवार को अस्पताल में कोई अग्रिम राशि जमा नहीं करनी होगी इसका सबसे बड़ा फायदा गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को मिलेगा, जो अक्सर पैसों की कमी के कारण समय पर इलाज नहीं करा पाते।
पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद देशभर में लागू होगी योजना
यह योजना पहले पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू की गई थी. इनमें शामिल हैं असम चंडीगढ़ पंजाब उत्तराखंड हरियाणा पुडुचेरी उत्तर प्रदेश इन राज्यों में योजना के सकारात्मक परिणाम सामने आए। बड़ी संख्या में घायलों को समय पर इलाज मिला और मौतों में कमी दर्ज की गई। इसी सफलता के आधार पर अब केंद्र सरकार इसे पूरे देश में लागू करने की तैयारी कर रही है।
राहवीर योजना – मदद करने वालों को मिलेगा सम्मान और इनाम
अक्सर देखा जाता है कि सड़क दुर्घटना के बाद लोग कानूनी झंझट के डर से घायल की मदद करने से कतराते हैं। इसी मानसिकता को बदलने के लिए सरकार ने राहवीर योजना को मजबूत किया है। अब अगर कोई नागरिक सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाता है तो उसे 25 हजार रुपए का नकद इनाम सरकारी स्तर पर सम्मान पत्र दिया जाएगा. इस योजना का उद्देश्य समाज में यह संदेश देना है कि जान बचाने वाला नागरिक अपराधी नहीं, बल्कि नायक है।
प्रधानमंत्री करेंगे योजना का उद्घाटन
सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का औपचारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही करेंगे। माना जा रहा है कि इसके बाद इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे देश में लागू किया जाएगा। यह योजना केंद्र सरकार के उस विजन का हिस्सा है, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों को शून्य के करीब लाने का लक्ष्य रखा गया है।
नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक
केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों की वार्षिक बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिनमें शामिल हैं. सड़क सुरक्षा यात्रियों और आम लोगों की सुविधा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस ऑटोमोबाइल नियमों में सुधार गडकरी ने साफ शब्दों में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कठोर नियमों के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता भी जरूरी है।
सीट बेल्ट और हेलमेट पर सख्ती के निर्देश
बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने सभी राज्यों को निर्देश दिए कि चार पहिया वाहनों में ड्राइवर और सभी यात्रियों के लिए सीट बेल्ट अनिवार्य हो दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना सख्ती से लागू किया जाए उन्होंने कहा कि नियम तो बने हुए हैं, लेकिन उनका सख्ती से पालन ही असली चुनौती है। अगर इन बुनियादी नियमों का सही तरीके से पालन हो, तो बड़ी संख्या में जानें बचाई जा सकती हैं।
हिट एंड रन मामलों में मुआवजा कई गुना बढ़ा
सरकार ने हिट एंड रन मामलों में मुआवजे को लेकर भी बड़ा बदलाव किया है। नितिन गडकरी ने बताया कि पहले इन मामलों में केवल 17 प्रतिशत दावे ही सफल हो पाते थे। अब नए नियमों के तहत. दुर्घटना में मृत्यु होने पर मुआवजा पहले: 25 हजार रुपए अब: 2 लाख रुपए गंभीर रूप से घायल होने पर पहले: 12,500 रुपए अब 50 हजार रुपए इस फैसले से खासतौर पर गरीब और कमजोर वर्ग के परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।
जीरो फेटेलिटी जिला कार्यक्रम मौतों को शून्य करने की पहल
बैठक में जीरो फेटेलिटी जिला कार्यक्रम की सूची भी जारी की गई, जिसमें देश के 100 जिले शामिल हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है ऐसे जिलों की पहचान करना और वहां विशेष उपायों के जरिए सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को शून्य के करीब लाना। नागपुर की सक्सेस स्टोरी बनी उदाहरण. नितिन गडकरी ने नागपुर जिले की सराहना करते हुए बताया कि वहां सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 25 प्रतिशत की कमी आई है,बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट, सख्त नियम और जागरूकता अभियानों की वजह से नागपुर देश के अन्य जिलों के लिए एक मॉडल बनकर उभरा है।
मोटर व्हीकल एक्ट में बड़ा संशोधन जल्द
केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी कि आगामी संसद सत्र में मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इस प्रस्ताव में कुल 61 संशोधन शामिल होंगे. इन संशोधनों पर राज्यों के परिवहन मंत्रियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई है। संशोधन का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को और मजबूत करना नियमों को व्यावहारिक बनाना तकनीक के बेहतर उपयोग को बढ़ावा देना है.
दिव्यांगजनों के लिए फ्रेंडली होंगी सिटी बसें.
बैठक में दिव्यांगजनों की सुविधाओं पर भी खास ध्यान दिया गया। नितिन गडकरी ने कहा कि आने वाले समय में सभी सिटी बसें दिव्यांगजन-फ्रेंडली होंगी। इन बसों में शामिल होंगी लो-फ्लोर हाइट हाइड्रोलिक नीलिंग सिस्टम व्हीलचेयर की सुविधा लिफ्ट और रैंप सहायक हैंडल इससे दिव्यांगजनों को सार्वजनिक परिवहन में आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।
बस बॉडी कोड पर गंभीर मंथन.
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पिछले तीन महीनों में हुई छह बस दुर्घटनाओं में 145 लोगों की मौत हुई है। इन हादसों के पीछे… खराब डिजाइन घटिया निर्माण सामग्री को जिम्मेदार माना गया। हालांकि संशोधित बस बॉडी कोड 1 सितंबर 2025 से लागू हो चुका है फिर भी कुछ खामियां सामने आई हैं। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि स्लीपर कोच बसें केवल ऑटोमोबाइल कंपनियां ही बनाएंगी स्थानीय स्तर पर किए गए मॉडिफिकेशन पर रोक लगेगी इसके अलावा मौजूदा बसों में अनिवार्य रूप से लगेंगे. फायर डिटेक्शन सिस्टम इमरजेंसी एग्जिट इमरजेंसी लाइटिंग ड्राइवर ड्रॉजिनेस इंडिकेटर सड़क सुरक्षा की दिशा में नया अध्याय है. केंद्र सरकार के ये फैसले साफ संकेत देते हैं कि सड़क सुरक्षा अब केवल एक नीति नहीं, बल्कि राष्ट्रीय प्राथमिकता बन चुकी है। 1.5 लाख तक का कैशलेस इलाज, राहवीर योजना, बढ़ा हुआ मुआवजा,
सारांस
दिव्यांग-फ्रेंडली बसें और सख्त नियम ये सभी कदम मिलकर आने वाले समय में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों में बड़ी कमी ला सकते हैं। सरकार का लक्ष्य साफ है हर जान की कीमत है, और सड़क पर किसी की जान यूं ही नहीं जानी चाहिए…
