स्ट्रॉबेरी की कीमत भारतीय बाजारों में काफी ज्यादा है. ये कई लोगों को अपने स्वाद के लिए पसंद की जाती है. इसका स्वाद थोड़ा खट्टा और मीठा होता है, जो इसको बाकी के फलों से अलग बनाता है. हालांकि, भारत में एक शहर ऐसा है. जो कि स्ट्रॉबेरी को भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी बाजारों में भी अपने जलवे को बिखेरता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं.
दरअसल, भारत में जिस शहर में सबसे ज्यादा स्ट्रॉबेरी को उगाया जाता है. वह महाराष्ट्र का महाबलेश्वर हैं. ये करीब भारत में स्ट्रॉबेरी का 80 % उत्पादन करता है. महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित यह खुबसूरत हिल स्टेशन है,जिसकी वजह इस जगह को भारत का स्ट्रॉबेरी हब कहकर पुकारा जाता है.
क्या खास है इनकी स्ट्रॉबेरी में
दरअसल, महाबलेश्वर में पूरे साल तापमान 10 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है. इसके कारण यह स्ट्रॉबेरी के लिए सबसे अनुकूल वातावरण को बनाए रखते हैं. इनके स्वाद में भी काफी ज्यादा ताजगी और मिठास देखने को मिलती है.
कैसा मौसम माना जाता है अनुकूल
स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए न तो ज्यादा ठंड की जरूरत होती है और न ही ज्यादा धूप की जरूरत होती है.
इसके लिए अनुकूल वातावरण काफी अच्छा माना जाता है. यहां पर मिलने वाली लाल लेटाराइट मिट्टी इसकी खेती के लिए वरदान माना जाते हैं. दरअसल, इसकी मिट्टी में उगने वाली स्ट्रॉबेरी जल्दी सड़ती नहीं है. साथ ही इसको मिलने वाले पोषक तत्व इस मिट्टी में भारी मात्रा में पाए जाते हैं.
किन किन जगहों पर होती सप्लाई
बता दें कि यहां उगाई जाने वाली स्ट्रॉबेरी बड़ी मात्रा में पुणे, बेंगलुरु और कई बड़े शहरों में जाती है. किसान या तो उन्हें डायरेक्ट मंडियों में बेचता है या तो उन्हें होटल इंडस्ट्री में बेच देता है, जिससे उसे काफी ज्यादा फायदा होता है. हालांकि, यहां पर एक ही नहीं बल्कि कई तरह की स्ट्रॉबेरी को उगाया जाता है. इस मिट्टी पर स्वीट चार्ली, जिसकी खासियत यह है कि वह जल्दी पक जाती है. साथ ही इसकी मिठास के कारण लोगों को पसंद होती है. चांडलर स्ट्रॉबेरी अपने आकार के कारण जाने जाते हैं. इनका स्वाद थोड़ा रसदार होता है.कैमारोसा को लोग लंबे सफर में ले जाने के लिए चुनते है.
ये भी पढ़ें: बच्चों के नाम CM योगी का संदेश, चाइनीज मांझे और मोबाइल लत पर जताई चिंता
