धीरे-धीरे छात्र और छात्राओं के 12वीं के परिणाम निकलते दिखाई दे रहे हैं. रिजल्ट निकलने से पहले ही कई लोग किस कोर्स में किस यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना चाहते हैं उसके बारे में सोच लेते हैं. एक अच्छी शिक्षा लेने के लिए बच्चे कई यूनिवर्सिटीज को देखते है. वह दूर-दूर तक पढ़ाई करने के लिए जाते हैं. हालांकि, कई बार छात्र झूठे विज्ञापन में फंस कर फर्जी यूनिवर्सिटी में दाखिला ले लेते हैं.
कई बच्चों के लिए एक काफी बुरे सपने के लिए होता हैं कि वह जिस यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हैं वह फर्जी है. ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप पता लगा सकते हैं कि आप जिस में दाखिला लेने की सोच रहे हैं वह मान्यता प्राप्त हैं भी या नहीं.
बता दें कि भारत में सभी बड़ी से लेकर छोटी यूनिवर्सिटीज को UGC यानी University Grants Commission से मंजूरी लेनी जरूरी होती है. ऐसे में अगर आपकी साइट को University Grants Commission से मान्यता प्राप्त नहीं है तो आसानी से वहां से चेक कर सकते हैं. आपको केवल कुछ स्टे्पस को फॉलों करना हैं.
ऐस चेक करें मान्यता प्राप्त हैं या नहीं
आपको सबसे पहले इनकी वेबसाइट पर जाना है. UGC में मान्यता प्राप्त कॉलेज की लिस्ट देखें. अगर आपकी यूनिवर्सिटी का नाम और उसकी पूरी जानकारी हैं तो इसका मतलब वह फर्जी नहीं है, लेकिन अगर नाम नहीं है तो सतर्क हो जाए.
इसके अलावा साइट पर पूरी डिटेल भी चेक करें. साइट सही होने पर उसकी पूरी डिटे्ल उसमें होती है. आधी अधूरी जानकारी होने पर सतर्क रहें.
बता दें कि कई अलग-अलग कोर्स के लिए अलग साइट है. इंजीनियरिंग संबंधित डिग्रियों के लिए AICTE साइट. मेडिकल संबंधित डिग्रियों के लिए National Medical Commission साइट और लॉ संबंधित डिग्रियों के लिए Bar Council साइट.
