Rishikesh train accident: उत्तराखंड के ऋषिकेश में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. स्टेशन पर सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे उज्जैनी एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई. रेलवे ने जांच शुरू कर दी है. राहत की बात यह रही कि घटना के दौरान ट्रेन में कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया. हादसा इतना भयानक था कि एक बोगी पटरी से बिल्कुल अलग होकर पलट गई और करीब 20 फुट तक ट्रैक से बाहर लटक गई. रेलवे अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है.
कहां हुआ हादसा
योग नगरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची उज्जैनी एक्सप्रेस जब वाशिंग लाइन में शंटिंग हो रही थी तभी वह अनियंत्रित हो गई. देखते ही देखते वह वॉशिंग लाइन ट्रैक पर तेजी से आगे बढ़ी और एंड पॉइंट पर तेज आवाज के साथ बफर स्टॉप से टकरा गई. घटना में इंजन के पीछे के तीन डब्बे पटरी से उतर गए.
रेलवे विभाग में मचा हड़कंप
हादसे की आवाज सुनकर खांड गांव के आसपास के लोग सहम गए और वह घटनास्थल की ओर दौड़े. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया. आनन फानन में जीआरपी, पुलिस और स्टेशन प्रशासन मौके पर पहुंचा. घटना के बारे में जानकारी जुटाई. फिलहाल यह नहीं पता चला है कि आखिरकार ऐसा क्या हुआ की यह हादसा हुआ है. कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली. यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से शाम को योग नगरी स्टेशन पहुंची थी. उसके बाद यह वॉशिंग लाइन में शंटिंग हो रही थी, तभी अचानक यह हादसा हुआ. यह ट्रेन कल सुबह उज्जैन के लिए योग नगरी रेलवे स्टेशन से रवाना होनी थी. योग नगरी रायवाला ट्रैक बाधित नहीं हुआ है. वहीं इस घटना की रेलवे प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें: पति की क्रूरता की सारी हदें पार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दरिंदगी का खुलासा, 4 साल की बेटी के सामने दिया अंजाम
