UP 4 February Weather: यूपी में अभी के समय में मौसम में काफी बदलाव है. कभी लोग ठंड से परेशान दिखाई दे रहे हैं. तो वहीं, अगले दिन कड़ी धूप की वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिलते हुए दिखाई दे रही है. हालांकि, इस बीच शीतलहर, भारी बारिश और लोगों को कोहरे तक का सामना करना पड़ा है. कुछ दिन पहले मौसम में शांति बनी हुई थी. सुबह के समय कोहरा और दोपहर की धूप, लेकिन अभी के समय में इतना ज्यादा कोहरा होने के कारण उन्हें गाड़ी चलाते समय काफी कम दृष्यता का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में आज हम आपको कल कैसा रहेगा मौसम और आपको उस हिसाब से कैसा प्लान बनाना चाहिए. उसी के बारे में बताने वाले हैं.
बारिश की जताई गई आंशका
बता दें कि 4 फरवरी के दिन पर यूपी में कई जगह पर बारिश और तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई गई है. कल दिन और रात दोनों समय पर काफी ज्यादा कोहरा रहने की संभावना जताई गई है. हालांकि, कई जगहों पर तो मौसम साफ रहेगा लेकिन कई जगहों पर बारिश होगी.
5 फरवरी के दिन होगा मौसम साफ
5 फरवरी के दिन भी बारिश होने की आशंका जताई गई है. हालांकि, उस दिन बारिश छिटपुट मात्रा में देखने को मिलेगी. वहीं, तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई थी. यूपी के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियल तक दर्ज किया था. हालांकि, संभावना ये भी जताई गई है कि मौसम में ये बदलाव सुबह और रात के समय में ही देखने को मिल सकता है.
ये तापमान संभावित रिपोर्ट और विशेषज्ञों के आधार पर ही है. इनमें और असल दुनिया में बदलाव देखने को मिल सकता है. इसलिए अधिक जानकारी के लिए IMD की ऑफिशियल साइट पर ही जाएं
